फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   lok sabha election 2019 flying squad seized cash in kullu and chamba

फ्लाइंग स्क्वायड टीम ने कुल्लू, चंबा में पकड़ी लाखों की नकदी

Mon, 13 May 2019 12:42 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 13 May 2019 12:42 PM IST
विज्ञापन
lok sabha election 2019 flying squad seized cash in kullu and chamba
सांकेतिक तस्वीर

आदर्श चुनाव आचार संहिता के दौरान पुलिस, आबकारी और आयकर विभाग के उड़न दस्तों ने रविवार को करीब साढ़े सात लाख रुपये की नकदी जब्त की है। कुल्लू में एक गाड़ी से जहां 4.46 लाख रुपये बरामद किए गए हैं। वहीं चंबा में 3 लाख 8 हजार 986 रुपये की नकदी जब्त की गई। आचार संहिता के दौरान 12 मार्च से अब तक प्रदेश में 28 लाख 68 हजार 536 रुपये की नकदी जब्त की जा चुकी है।

विज्ञापन


लोकसभा चुनाव को लेकर गठित फ्लाइंग स्क्वायड की टीम ने जिला मुख्यालय कुल्लू के साथ लगते टिकरा बावड़ी के पास एक कार से 4.46 लाख की नकदी पकड़ी। रविवार सुबह करीब साढे़ 11 बजे पांच सदस्यीय टीम ने एक गुप्त सूचना के आधार पर टिकरा बावड़ी के पास नाका लगाया। ड्यूटी अधिकारी अनिल चंदेल की अगुवाई वाली टीम ने शक के आधार पर सभी वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। इसी दौरान एक कार भुंतर से कुल्लू की तरफ आ रही थी। इसकी जांच की गई तो कार से 4 लाख 46 हजार 420 रुपये की नकदी बरामद की गई।
विज्ञापन


टीम ने कार में बैठे व्यक्ति से इन पैसों को लेकर दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा तो वह कोई भी कागज नहीं दिखा पाया। इसके बाद टीम ने लाखों की राशि को अपने कब्जे में लेकर एसडीएम कुल्लू के पास जमा करवा दिया। दावा किया जा रहा है कि यह पैसा बंजार क्षेत्र के विभिन्न शराब ठेकों की सेल का पैसा था और इसे जमा करने के लिए कुल्लू लाया जा रहा था। अब मामले की अगली छानबीन सोमवार को होगी और एसडीएम की अध्यक्षता वाली कमेटी इस पर फैसला लेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चंबा जिले के किहार सेक्टर की लंगेरा चेक पोस्ट पर शनिवार को पुलिस ने रूटीन जांच के दौरान तीन लाख छह हजार की नकदी बरामद की है। पुलिस ने इसकी सूचना फ्लाइंग स्कवायड को दी। छानबीन में बताया जा रहा है कि यह राशि भेड़पालकों ने भेड़ें बेचकर जुटाई थी। भेड़ों को बेचने के बाद लौटते समय भेड़ पालकों से नकदी बरामद हुई है।

जब जांच टीम ने नकदी के स्रोत की पुष्टि कर ली तो यह राशि भेड़ पालकों को लौटा दी गई। पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि भेड़ पालकों ने जाते समय दो चौकियों पर अपने जाने की सूचना दी थी। ऐसे में पकड़ी गई नकदी को छानबीन के बाद भेड़पालकाें को लौटा दिया गया है। पूरे मामले की रिपोर्ट चुनाव आयोग को भी भेजी गई है। 

अब तक 85,521 लाइसेंसी हथियार हुए जमा
मुख्य निर्वाचन कार्यालय के प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस के पास रविवार को 21 लाइसेंसी हथियार जमा हुए। वहीं असामाजिक गतिविधियों में संलिप्त 16 व्यक्तियों की पहचान की गई है जिनमें से धारा 107/116 के तहत आठ व्यक्तियों को बाउंड किया गया। 3 मामलों में संलिप्त व्यक्तियों को एक्जीक्यूट किया गया है।


पुलिस के पास अब तक कुल 85,521 हथियार जमा हो चुके हैं जबकि असामाजिक गतिविधियों में संलिप्त कुल 4188 व्यक्तियों की पहचान की गई है। इसमें धारा 107/116 के तहत 2169 व्यक्तियों को बाउंड किया गया है जबकि अन्य प्रकार के मामलों में 2019 व्यक्ति शामिल हैं। इसके अतिरिक्त कुल 181 व्यक्तियों को गैर जमानती वारंट जारी कर 3 मामले एक्जीक्यूट किए गए हैं। कुल 178 मामले लंबित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed