फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   lockdown2: Person reached Chamba hiding in tanker, police arrested

टैंकर में छिपकर चंबा पहुंच गया व्यक्ति, पुलिस ने दर्ज किया केस

Mon, 20 Apr 2020 05:10 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, चुवाड़ी (चंबा)
अमर उजाला नेटवर्क, चुवाड़ी (चंबा) Published by: Krishan Singh Updated Mon, 20 Apr 2020 05:10 PM IST
विज्ञापन
lockdown2: Person reached Chamba hiding in tanker, police arrested

पेट्रोल टैंकर में प्रशासन की अनुमति के बिना बाहरी व्यक्ति को हिमाचल के चंबा लाने को लेकर पुलिस ने टैंकर चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार देवेंद्र सिंह पुत्र जरनैल सिंह, निवासी वाद साहब, डाकघर सरना, जिला पठानकोट तेल का टैंकर लेकर चंबा की तरफ जा रहा था। पुलिस चैक पोस्ट बैरियर कटोरी बंगला में जब उसे पूछताछ के लिए रोका गया तो उसके साथ ट्रक में सुनील कुमार पुत्र मान सिंह, निवासी गरूण, डाकघर डियूर भी मौजूद था।

विज्ञापन


इसे चालक प्रशासन की अनुमति के बिना जिला के बाहर से लेकर आया था। इस पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। प्रशासन और पुलिस की ओर से बिना अनुमति बाहर से आने वाले लोगों पर पहले ही प्रतिबंध लगाया जा चुका है। इसकी अवहेलना करने वाले लोगों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई कर रही है। पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि टैंकर चालक और उसके साथ आए व्यक्ति के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। मामले की जांच जारी है। 
विज्ञापन


हॉट स्पॉट पंचायत से द्रड्डा पहुंचा व्यक्ति, केस दर्ज 
जिले में हॉट स्पॉट घोषित की गई ग्राम पंचायत साहो से एक व्यक्ति बिना अनुमति से द्रड्डा पहुंच गया। जिसकी भनक पंचायत सचिव को लग गई। पंचायत सचिव उक्त व्यक्ति की सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस मौके पर पहुंच व्यक्ति से पूछताछ की। पूछताछ के दौरान व्यक्ति ऐसा कोई दस्तावेज नहीं दिखा पाया। पुलिस ने इसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।  व्यक्ति को वापस उसके घर भेजा गया है। लोगों को चेतावनी दी गई है कि बिना अनुमति के घर से बाहर न निकलें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed