{"_id":"5eb168238ebc3e902626f743","slug":"lockdown-dc-raid-at-gagret-of-una-14-shops-sealed","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन: ऊना के गगरेट में डीसी का छापा, 14 दुकानें सील","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
लॉकडाउन: ऊना के गगरेट में डीसी का छापा, 14 दुकानें सील
Tue, 05 May 2020 06:50 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 05 May 2020 06:50 PM IST
विज्ञापन
लोगों को चेतावनी देती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लॉकडाउन में सामाजिक दूरी और मास्क न लगाने पर डीसी ऊना ने कड़ी कार्रवाई करते हुए 14 दुकानों को सील कर दिया है। डीसी ने चेताया कि जो दुकानदार नियमों की पालना नहीं करेंगे, उनके खिलाफ चार दिन की कार्रवाई अमल में लाई जा सकती है। दूसरी बार उनके खिलाफ एफआईआर होगी तथा तीसरी बार उन्हें 14 दिन के लिए क्वारंटीन और आपदा प्रबंधन के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
डीसी ऊना सुबह 9 बजे ही दलबल सहित ऊना से लेकर गगरेट तक औचक निरीक्षक के लिए पहुंचे। गगरेट में शराब के जिन ठेकों पर शारीरिक दूरी के नियमों की पालना नहीं हो रही थी, उन ठेकों को भी तुरंत प्रभाव से बंद कर दिया गया। दुकान के सामने खड़े बेतरतीब वाहनों की भी प्रशासन ने हवा निकाल दी। इसके साथ चार बाइक सवार लोगों को कम्युनिटी क्वारंटीन कर दिया गया।
विज्ञापन
ये चारों बिना मास्क बाइक पर घूम रहे थे और एक ने शराब का सेवन भी किया हुआ था। डीसी ऊना ने जब बाइक सवार से बाइक पर घूमने का कारण पूछा तो किसी भी सवाल का संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। डीसी ने मौके पर ही चारों को एक गाड़ी में बैठाया और कम्युनिटी क्वारंटीन सेंटर भेज दिया गया।उपायुक्त संदीप कुमार ने कह कि दुकानदारों को बार-बार समझाया जा रहा है, लेकिन कुछ लोग नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। उनके खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है।
विज्ञापन