{"_id":"5e94600f8ebc3e7738598eb7","slug":"liquor-smuggling-in-milk-crates-in-sundernagar-in-mandi-in-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूध के करेट में शराब की बोतलों की तस्करी, केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
दूध के करेट में शराब की बोतलों की तस्करी, केस दर्ज
Mon, 13 Apr 2020 06:21 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, सुंदरनगर (मंडी)
अमर उजाला नेटवर्क, सुंदरनगर (मंडी)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 13 Apr 2020 06:21 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपमंडल के सलापड़ में दूध के करेट में शराब की तस्करी का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने दूध के करेट में ले जाई जा रही अंग्रेजी शराब की 24 बोतलें बरामद कर केस दर्ज कर लिया है। वाहन चालक को हिरासत में ले लिया है। कोरोना वायरस से लगे लॉकडाउन के कारण शराब के ठेके भी बंद हैं। इस पर शराब माफिया तस्करी के लिए नए-नए हथकंडे अपना रहा है। सोमवार को पुलिस ने सलापड़ में नाका लगा रखा था।
विज्ञापन
इस दौरान दूध सप्लाई करने वाली जीप को जांच के लिए रोका। पुलिस को देख कर जीप चालक घबरा गया और जीप भगाने लगा। पुलिस की मजबूत नाकेबंदी के कारण जीप चालक भाग नहीं सका। पुलिस ने जीप को रोक कर जब उसकी तलाशी ली तो दूध के करेट में छुपा कर रखी 24 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की। इस पर पुलिस ने जीप और शराब को कब्जे में लेकर चालक को भी हिरासत में ले लिया है। डीएसपी गुरबचन सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्यवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन