{"_id":"5743d6774f1c1b3b2d690774","slug":"life-imprisonment-in-brother-murder-case-at-rampur","type":"story","status":"publish","title_hn":" मेले में शराब पीने के बाद की भाई की हत्या, मिली उम्रकैद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मेले में शराब पीने के बाद की भाई की हत्या, मिली उम्रकैद
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Tue, 24 May 2016 10:15 AM IST
विज्ञापन
सोहन लाल ने अपने छोटे भाई सुंकरू राम की तेजधार हथियार से हमला कर हत्या कर दी थी।
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश हाईकोर्ट ने सगे भाई के हत्यारे की सजा बरकरार रखते हुए जिला एवं सत्र न्यायाधीश रामपुर के फैसले पर मुहर लगा दी है। कोर्ट ने प्रार्थी सोहन लाल की अपील को खारिज करते हुए स्पष्ट किया कि निचली अदालत ने साक्ष्यों और रिकार्ड को सही अवलोकन करने के बाद यह फैसला सुनाया है।
विज्ञापन
इसमें किसी भी तरह के फेरबदल की आवश्यकता नहीं है। अभियोजन पक्ष की ओर से न्यायालय के समक्ष रखे तथ्यों के अनुसार प्रार्थी सोहन लाल ने अपने भाई सुंकरू राम की शादी साल 2001 में अपनी पत्नी से इस कारण करवाई थी कि वह पत्नी-बच्चों के भरण पोषण में नाकाम हो गया था।
विज्ञापन
22 सितंबर 2006 को दोनों भाइयों ने मेले के दौरान काफी शराब पी थी। उनका रात को झगड़ा भी हुआ था। सुबह प्रार्थी के भाई सुंकरू राम की खून से सनी हुई लाश बरामद हुई थी। जांच के दौरान तथ्य उजागर हुआ था कि प्रार्थी सोहन लाल ने अपने छोटे भाई सुंकरू राम की तेजधार हथियार से हमला कर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
23 सितंबर को प्राथमिकी दर्ज होने के बाद प्रार्थी के खिलाफ ट्रायल सत्र न्यायाधीश रामपुर की अदालत के समक्ष चलाया गया। दोष साबित करने के लिए कुल 18 गवाह पेश किए गए। 12 मई 2009 को प्रार्थी सत्र न्यायाधीश ने आजीवन कठोर कारावास की सजा सुनाई थी।