पांवटा के डांडा में गोली मार कर तेंदुए की हत्या, मामला दर्ज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्थानीय लोगों ने वन विभाग को इसकी सूचना दी जिसके बाद आरओ भंगानी के नेतृत्व में वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। तेंदुए के शरीर पर गोली लगने के निशान हैं। तेंदुए का शव कब्जे में लेकर वन विभाग टीम ने पोस्टमार्टम करवा लिया है। इसके बाद पुलिस थाना पांवटा में लिखित रूप से शिकायत दी गई है।
जानकारी के अनुसार पांवटा क्षेत्र के तहत पड़ने वाले बंगाली रेंज के डांडा के समीप झाड़ियों में ग्रामीणों ने एक तेंदुए को संदिग्ध रूप से मृत पाया। ग्रामीणों का कहना है कि शाम के समय उस स्थान पर तेंदुआ नहीं था। डीएफओ पांवटा एसएस राणा ने कहा कि सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम को मौके पर भेजा गया।
विभाग की मानें तो किसी ने तेंदुए को गोली मारी
वन विभाग के आरओ बलदेव ठाकुर व वनरक्षक दीपक समेत 3 कर्मचारी मौके पर पहुंचे। तेंदुए के शव को कब्जे में ले लिया गया। इसके बाद पांवटा पशु चिकित्सालय में मृत तेंदुए का पोस्टमार्टम करवाया गया। विभाग की मानें तो किसी ने तेंदुए को गोली मारी है।
तेंदुए के शरीर पर गोली के निशान हैं। इसके बाद वाइल्ड लाइफ एक्ट के तहत पांवटा पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवा दी गई है। उधर, डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने शिकायत मिलने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि वाइल्ड लाइफ एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच की जाएगी।