फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Land Purchase Cheating with Woman at Shimla.

सरकारी जमीन का फर्जी सौदा कर महिला से की लाखों की ठगी

Thu, 20 Apr 2017 03:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 20 Apr 2017 03:55 PM IST
विज्ञापन
Land Purchase Cheating with Woman at Shimla.

जमीन बेचने के नाम पर एक महिला के साथ लाखों की ठगी करने का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला शिमला के लोअर समिट्री संजौली की रहने वाली है। पुलिस को दी शिकायत में महिला ने कहा कि उसी के एक परिचित व्यक्ति ने उससे कहा कि वह शोघी में रहने वाली एक महिला को जानता है। जिसे पैसों की बहुत जरूरत है।

विज्ञापन


पैसों के लिए वह अपनी जमीन का कुछ हिस्सा सस्ते दाम पर बेच देगी। उसने जमीन खरीदने के लिए हामी भर दी। महिला को विश्वास में लेने के लिए आरोपियों ने उसे शोघी में जमीन भी दिखा दी और सौदा आठ लाख रुपये में तय हुआ। शिकायतकर्ता महिला का कहना है कि अग्रिम राशि के तौर पर उसने आरोपियों को 29 दिसंबर 2015 को  तीन लाख रुपये दिए और बाकी पांच लाख जमीन की रजिस्ट्री होने के बाद देने की बात हुई।
विज्ञापन


एडवांस लेने के काफी समय तक आरोपी उसके साथ टाल मटोल करते रहे। रजिस्ट्री के लिए आगे से आगे उसे टरकाते रहे। उसके बाद दोनों आरोपियों ने उसके फोन सुनने बंद कर दिए और उसे नजर अंदाज करने लगे। इस पर उसे शक हुआ और उसने आनंदपुर पटवार सर्कल में जाकर आरोपियों की ओर से दिखाई गई जमीन की तहकीकात करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिकार्ड देखकर पता चला कि यह सरकारी जमीन है। शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ थाना बालूगंज में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है। एसपी शिमला डीडब्ल्यू नेगी ने कहा कि मामले की हर पहलू पर जांच की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed