{"_id":"5dbd608c8ebc3e93c8167e79","slug":"kullu-police-arrest-31-people-with-charas","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुल्लू पुलिस की बड़ी रेड, आधी रात को पकड़ी चरस की खेप, 31 गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कुल्लू पुलिस की बड़ी रेड, आधी रात को पकड़ी चरस की खेप, 31 गिरफ्तार
Sun, 03 Nov 2019 10:24 AM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 03 Nov 2019 10:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू जिला की पार्वती घाटी के दुर्गम क्षेत्र पीनसु थाच में कुल्लू पुलिस ने चरस माफिया पर बड़ी कार्रवाई की है। एसपी कुल्लू गौरव सिंह की अगवाई में मौके से करीब तीन किलो चरस, 7 बोरी चरस का बीज बरामद किया है।
विज्ञापन
पुलिस ने इस मामले में 13 स्थानीय और 18 नेपाली मजदूर गिरफ्तार किए हैं। घाटी में चरस माफिया पर हुई इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया है।
बताया जा रहा है कि खराहल घाटी होकर लगभग 20 km पैदल पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने सेटेलाइट की मदद से चरस माफिया के ठिकाने पर चढ़ाई की है। इस इलाके से पहले भी चरस तस्करी की बढ़ी शिकायतें सामने आ चुकी है।
विज्ञापन
अब पुलिस की इस बड़ी कामयाबी से जिले में चरस तस्करी के दूसरे मामलों से भी पर्दा हट सकता है। पुलिस ने शुक्रवार रात 12 बजे के बाद यह छापेमारी की है।