{"_id":"f9c2c98302e8d6c28c9cba448da368db","slug":"kidnepping-case-at-lalpani","type":"story","status":"publish","title_hn":"लालपानी से 19 साल की युवती का अपहरण","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लालपानी से 19 साल की युवती का अपहरण
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Wed, 26 Mar 2014 12:00 PM IST
विज्ञापन
शिमला के लालपानी से एक युवती रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हो गई है। इसकी उम्र करीब 19 साल बताई जा रही है।
विज्ञापन
परिजनों का कहना है कि कोई उनकी बेटी का अपहरण कर ले गया है। फिलहाल सदर पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर केस दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार परिजनों से युवती की फोटो आदि हासिल कर ली गई है। लालपानी और कृष्णानगर एरिया से लड़कियों के अपहरण की यह पहली घटना नहीं है।
पिछले साल भी इस एरिया से करीब आधा दर्जन युवतियों का अपहरण हो चुका है। फिलहाल युवती खुद अपनी मर्जी से घर से भाग गई है या किसी ने इसका अपहरण कर लिया है, पुलिस इसकी छानबीन कर रही है।