बस में कॉलेज के लिए निकली, रास्ते में अपहरण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ में पढ़ाई कर रही युवती 23 मार्च को शिमला से बस लेकर निकली लेकिन रास्ते में ही उसे किडनैप कर लिया गया। राजधानी शिमला के उपनगर टुटू की रहने वाली एक युवती का अपहरण हो गया है। वारदात 23 मार्च की है। युवती आईएसबीटी से चंडीगढ़ के लिए रवाना हुई लेकिन चंडीगढ़ नहीं पहुंची।
पहले तो परिजनों ने अपने स्तर पर युवती की तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं मिलने पर थक हारकर परिजनों ने थाना बालूगंज में शिकायत दर्ज करवाई। परिजनों के अनुसार युवती का मोबाइल नंबर भी लगातार स्विच ऑफ आ रहा है। पुलिस ने प्रारंभिक जांच के बाद अज्ञात लोगों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
23 मार्च को घर से रवाना हुई
पुलिस के अनुसार उपनगर टुटू की रहने वाली 20 वर्षीय युवती चंडीगढ़ में काफी समय से पढ़ाई कर रही है। कुछ दिन पहले ही वह छुट्टियों पर अपने घर आई थी। 23 मार्च को युवती बस से चंडीगढ़ रवाना हुई लेकिन न तो वह चंडीगढ़ अपने कमरे पहुंची और न ही उसके दोस्तों को उसकी कोई जानकारी मिल पाई।
परिजनों ने पहले तो कई दिनों तक युवती की तलाश चंडीगढ़ में हर संभावित जगह में की। लेकिन जब कोई जानकारी नहीं मिली तो उन्होंने मजबूर होकर मामले की शिकायत बालूगंज थाना में की है। परिजनों को शक है कि युवती का किसी ने अपहरण कर लिया है और इससे उसकी जान को खतरा हो सकता है।