फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   kasauli murder case accused sent to fourteen days judicial custody

कसौली गोलीकांड का आरोपी 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

Wed, 09 May 2018 10:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मपुर (सोलन)
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मपुर (सोलन) Updated Wed, 09 May 2018 10:23 AM IST
विज्ञापन
 kasauli murder case accused sent to fourteen days judicial custody

कसौली में गोली मारकर टीसीपी अधिकारी शैल बाला की हत्या के आरोपी विजय ठाकुर को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। पांच दिन का पुलिस रिमांड पूरा होने के बाद मंगलवार को उसे कसौली कोर्ट में पेश किया गया।

विज्ञापन


कड़ी सुरक्षा के बीच करीब सवा दस बजे धर्मपुर पुलिस थाना से आरोपी को कसौली कोर्ट में लाया गया। इस दौरान कोर्ट के आसपास भी पुलिस का कड़ा पहरा रहा। 

एक मई को पर्यटन नगर कसौली में सुप्रीमकोर्ट के आदेशानुसार 13 होटलों के अवैध निर्माण को तोड़ने गई महिला अधिकारी की नारायणी गेस्ट हाउस के मालिक ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद आरोपी फरार हो गया था।
विज्ञापन


उसे एसआईटी और दिल्ली पुलिस की संयुक्त टीम ने मथुरा वृंदावन के पास से गिरफ्तार किया था। बीते शुक्रवार को आरोपी को कोर्ट में लाया गया। यहां से पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान पुलिस ने आरोपी से पूछताछ कर उसके घर के पास लगे डंगे से रिवॉल्वर बरामद की। मंगलवार को कसौली कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपी को चौदह दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। अब आरोपी विजय को 21 मई को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed