फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Kangra woman committed suicide by jumps in front of train with daughter

कांगड़ा की महिला ने बेटी संग ट्रेन के आगे कूदकर जान दी

Sat, 17 Aug 2019 09:23 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर Published by: Krishan Singh Updated Sat, 17 Aug 2019 09:23 PM IST
विज्ञापन
Kangra woman committed suicide by jumps in front of train with daughter
प्रतीकात्मक तस्वीर

शनिवार को जालंधर के सोढल फाटक के पास  करीब 40 वर्षीय महिला ने अपनी 12 वर्षीय बेटी के साथ ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान रमन बाला पत्नी सुरेश कुमार तथा उसकी बेटी का नाम हरशीता था। महिला मूलरूप से हिमाचल के जिला कांगड़ा की रहने वाली थी और पिछले कुछ सालों से जालंधर के संतोषी नगर में रह रही थी। परिजनों के अनुसार महिला दिमागी तौर पर परेशान थी।

विज्ञापन


 शहर के सोढल फाटक के सुबह करीब 7.30 बजे मां-बेटी ने ट्रेन के आग कूदकर आत्महत्या कर ली। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों मां-बेटी काफी समय से रेलवे लाइन पर टहल रही थी। ट्रेन के आने पर भी मां-बेटी रेलवे लाइन पर ही चल रही थी, जिन्हें देखकर गेटमैन ने उन्हें वहां से हटाया। फिर दोनों मां-बेटी सोढल फोटक से कुछ आगे चली गई और अमृतसर-हरिद्वार एक्सप्रेस के आगे कूद कर जान दे दी।
विज्ञापन


दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। गेटमैन ने इसकी सूचना जीआरपी को दी। मौके पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। आईओ करनैल सिंह ने बताया कि महिला और उसकी बेटी की पहचान होने पर उनके परिजनों को इस हादसे की जानकारी दी गई। मृतका के पिता शेर सिंह और भाई धर्मेंद्र ने पुलिस को बताया कि महिला रमन बाला दिमागी तौर पर परेशान थी, उसके काफी समय से इलाज चल रहा था। उसने अपने बीमारी के चलते बेटी की भी जान ले ली। जीआरपी ने परिजनों के बयान पर 174 की कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव उनके सुपुर्द कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed