फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Kangra: 50 boxes of liquor including cash stolen from liquor shop

कांगड़ा: ठेके से नकदी समेत 50 पेटी शराब चोरी

Fri, 29 May 2020 07:37 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, नगरोटा सूरियां (कांगड़ा)
अमर उजाला नेटवर्क, नगरोटा सूरियां (कांगड़ा) Published by: Krishan Singh Updated Fri, 29 May 2020 07:37 PM IST
विज्ञापन
Kangra: 50 boxes of liquor including cash stolen from liquor shop
सांकेतिक तस्वीर

हिमाचल के कांगड़ा जिले के विकास खंड नगरोटा सूरियां की पंचायत वासा (गलुआ) पंचायत में देर रात को शराब ठेके में चोरी होने का मामला सामने आया है। ठेका प्रभारी होशियार सिंह ने बताया कि सेल्समैन ने सुबह साढे़ छह बजे चोरी की सूचना दी। ठेके से 12 हजार रुपये की नकदी के साथ देसी शराब की 36 पेटियां और अंग्रेजी की 14 पेटियां चोरी हुई हैं। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि लॉकडाउन के चलते सेल्समैन रोजाना दो बजे ठेका बंद करके दोपहर को अपने घर चला जाता था। गुरुवार सुबह वह जैसे ही ठेके पर पहुंचा तो दुकान की कुंडी को काटकर शराब की पेटियां गायब थी। ठेके से कुछ दूरी पर दो देसी शराब की पेटियां पड़ी थी, उनमें से दो बोतलें टूट चुकी थी और बाकी बोतलें सड़क के किनारे पड़ी थी। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी रणजीत सिंह परमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


उधर, थाना जवाली को सूचना मिलते ही डीएसपी ओंकार सिंह भी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू कर साक्ष्य जुटाए। उन्होंने बताया बताया कि यह ठेका पहली तारीख से दूसरे ठेकेदार को आवंटित हो चुका है। पुलिस इस स्थिति में हर पहलू की गहनता से जांच कर रही और मामला संदेहास्पद भी लग रहा है। जांच के बाद ही सच्चाई सामने आएगी। शुक्रवार पूरा दिन क्षेत्र में चोरी की यह घटना चर्चाओं में बनी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed