फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   job cheating case at hamirpur.

अमेरिका भेजने के नाम पर पंद्रह लाख की ठगी

Tue, 23 Feb 2016 08:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नादौन (हमीरपुर)
ब्यूरो/अमर उजाला, नादौन (हमीरपुर) Updated Tue, 23 Feb 2016 08:35 AM IST
विज्ञापन
job cheating case at hamirpur.

हिमाचल के पुलिस थाना नादौन के अंतर्गत बेला गांव में एक व्यक्ति दो लोगों को ठगी का शिकार बनाकर फरार हो गया। आरोपी ने दोनों बच्चों को विदेश भेजने का झांसा दिया है। दोनों युवकों से 15 लाख रुपये लेकर आरोपी गायब हो गया है।

विज्ञापन


आरोपी ठगी के शिकार एक व्यक्ति के घर में बीते सात माह से किराये के कमरे में रह रहा था। ठगी का शिकार लोगों के पास आरोपी के मोबाइल नंबर के अलावा कुछ नहीं है। गगन सिंह निवासी बेला ने बताया कि सात माह पहले एक व्यक्ति उनके मकान में किराये का कमरा लेकर रहने लगा।
विज्ञापन


इस दौरान उसने अपना परिचय बलविंदर सिंह निवासी नंगल डैम बताया। पेशे से बलविंदर सिंह रेडीमेट कपड़ों की सप्लाई का काम करता था। बलविंदर थोड़े ही समय में गगन सिंह के परिवार के साथ घुल मिल गया। उसने बताया कि लुधियाना में उसकी रेडीमेट कपड़ों की फैक्ट्री है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने बताया कि उसकी बहन अमेरिका में रहती है। वह अपने दोनों लड़कों को अमेरिका भेज रहा है। इसलिए उसका करीब 10 लाख रुपये खर्चा आएगा। गगन सिंह और उसके पड़ोसी विक्रमजीत सिंह ने भी अपने बच्चों को रोजगार के लिए अमेरिका भेजने की सोची।

दोनों ने बलविंदर से इस बारे में बात की तो बलविंदर ने उनके दोनों बच्चों का करीब 15 लाख रुपये खर्च बताया। दोनों ने रिश्तेदारों से उधार लेकर 21 फरवरी तक 15 लाख रुपये की राशि किश्तों में दे दी। 22 फरवरी को गगन सिंह उठा तो बलविंदर सिंह और उसकी पत्नी गुरवीन कौर अपने कमरे से गायब थे।

उसने घर के बाहर उसकी कार देखी तो वहां से कार भी गायब थी। लोगों से पूछताछ करने पर पता चला कि बलविंद्र की पहली पत्नी सुखविंद्र कौर ज्वालामुखी में रहती है। 10 साल पहले उसकी शादी बलविंदर से हुई थी।


इसके बाद उसने गुरवीन कौर से शादी कर ली। दूसरी पत्नी के साथ बलविंदर किराये का कमरा छोड़ 15 लाख रुपये का चूना लगाकर फरार हो गया। पीड़ितों ने इसकी शिकायत पुलिस थाना में दर्ज करवाई है। कार्यकारी थाना प्रभारी नादौन महेंद्र सिंह का कहना है कि उनके पास शिकायत आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed