{"_id":"5c56d3d0bdec22739c3fe064","slug":"jewelry-worth-two-lakh-rupee-looted-in-hamirpur-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"किरायेदार को बंधक बना लाखों के गहने और नकदी साफ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किरायेदार को बंधक बना लाखों के गहने और नकदी साफ
Mon, 04 Feb 2019 10:48 AM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोटा (हमीरपुर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोटा (हमीरपुर)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 04 Feb 2019 10:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस चौकी भोटा के तहत मोरसू सुल्तानी पंचायत के मोरसू गारला गांव में चोर एक घर का ताला तोड़कर 7500 की नकदी और दो लाख के गहनों सहित तीन गुल्लक तथा तीन कलाई की घड़ियों पर हाथ साफ कर गए हैं। चोरी करने से पहले शातिरों ने घर में मौजूद किरायेदार के कमरे को भी बाहर से बंद कर दिया।
विज्ञापन
घर में चोरी होने का पता रविवार सुबह चला। पता चलने पर मकान मालिक ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने डॉग स्क्वायड की मदद से छानबीन शुरू कर दी। छानबीन के दौरान गहनों की खाली डिब्बियां और चोरों के दो कंबल तथा एक हॉकी घर से 500 मीटर की दूरी पर मिले हैं।
विज्ञापन
सेवानिवृत्त सूबेदार रघुवीर सिंह पुत्र बख्शी राम निवासी मोरसू गारला के घर से चोर नकदी और गहनों सहित अन्य कीमती सामान उड़ा ले गए हैं। पीड़ित रघुवीर सिंह ने पुलिस में दी शिकायत में कहा है कि उसके घर के मेन दरवाजे सहित चोरों ने कुल चार ताले तोड़कर चोरी की है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि वह रविवार रात को परिवार सहित अन्य कमरे में सोये हुए थे। सुबह जब उन्हें उनके किरायेदार जगमोहन का फोन आया और उसने उसके कमरे का दरवाजा बाहर से बंद होने की बात कही तब उन्होंने बाहर जाकर देखा और मेन गेट का ताला टूटा पाया।
इसके बाद जब वह अन्य कमरे के पास गए तो कमरे के दरवाजे सहित अलमारी का ताला भी टूटा पाया। कमरे के अंदर अलमारी से सामान बिखरा पड़ा था। इसके बाद उन्होंने पुलिस को फोन कर इसकी सूचना दी। पुलिस ने डॉग स्क्वायड बुलाकर छानबीन शुरू की तो गहनों की खाली डिब्बियां और चोरों के कंबल तथा हॉकी घर से 500 मीटर दूरी पर मिले।
उधर, भोटा पुलिस चौकी प्रभारी सुखदेव सिंह का कहना है कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है। हमीरपुर से डॉग स्क्वायड की मदद भी ली गई है। उन्होंने कहा कि मामला दर्जकर आगामी छानबीन की जा रही है।