फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   jewellry worth rs 24 lakh fraud in shimla.

ज्वेलर से ऐंठ लिए साढ़े चौबीस लाख के गहने

Wed, 05 Aug 2015 12:05 PM IST
Updated Wed, 05 Aug 2015 12:05 PM IST
विज्ञापन
jewellry worth rs 24 lakh fraud in shimla.

शातिरों ने एक ज्वेलर को साढ़े चौबीस लाख का चूना लगा दिया। मामला हिमाचल के शिमला जिले के संजौली का है। शातिर पहले ज्वेलर के नियमित ग्राहक बने फिर ज्वेलरी खरीदी और अच्छे ग्राहक बनकर ज्वेलर का विश्वास जीता। इसके बाद शातिर अपने रिश्तेदारों को भी ज्वेलर शॉप में लाने लगे। इसके बाद साढ़े चौबीस लाख के आभूषण लिए और चेक भुगतान के लिए थमा दिया।

विज्ञापन


लेकिन चेक को कैश करने के लिए जब बैंक में लगाया तो खाते में पैसा न होने की वजह से चेक बाउंस हो गया। इस बारे में ज्वेलर ने खरीददारों को कॉल कर पैसा देने की बात की तो वह मुकर गए। शिकायत पर थाना ढली में मुकदमा दर्जकर पुलिस ने तफ्तीश शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक संजौली में एक महिला ज्वेलरी की शॉप चलाती है।

विज्ञापन

खरीददारों ने आरोपों को सिर से नकारा

jewellry worth rs 24 lakh fraud in shimla.

एक दंपति साल 2014 से इस ज्वेलर शाप में आते रहे हैं। दंपति ज्वेलरी की खरीददारी करते और पैसे का भी सही समय से भुगतान करते। महिला ज्वेलर ने शिकायत में कहा कि कुछ समय बाद यह दंपति अपने करीब नौ रिश्तेदारों के साथ शॉप पर आए और उन्होंने गहने पसंद किए। लाखों के गहने लेने के बाद भुगतान के लिए चेक दे दिया। लेकिन बाद में चेक बाउंस हो गया। मामला पुलिस के पास पहुंचा और दोनों पक्षों को बुलाया गया। खरीददारों ने आरोपों को सिर से नकारते हुए कहा कि उन्होंने ज्वेलरी का पूरा भुगतान किया है। कहा कि जो चेक दिखाए जा रहे हैं उन पर उनके हस्ताक्षर नहीं हैं।

डीएसपी रामलाल बंसल ने कहा कि संजौली चौकी में यह मामला पहुंचा है। ज्वेलर का कहना है उनके साथ धोखा हुआ है और आरोपियों ने उन्हें साढ़े चौबीस लाख का चूना लगाया है। वहीं दूसरा पक्ष कहता है कि भुगतान कर दिया है। चेक पर उनके हस्ताक्षर नहीं हैं। मुकदमा दर्जकर तफ्तीश शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed