फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   JCB driver murdered in chhatri mandi himachal accused arrested

शराब पीकर हुए विवाद में जेसीबी चालक की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Fri, 05 Nov 2021 06:01 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, गोहर/मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, गोहर/मंडी Published by: Krishan Singh Updated Fri, 05 Nov 2021 06:01 PM IST
सार

छतरी में शराब पीकर हुए विवाद के बाद व्यक्ति ने जेसीबी चालक को लात मार दी। इससे चालक खड्ड में जा गिरा और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है। एएसपी मंडी आशीष शर्मा ने मामले की पुष्टि की है। 

विज्ञापन
JCB driver murdered in chhatri mandi himachal accused arrested
जेसीबी चालक की हत्या(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के छतरी में शराब पीकर हुए विवाद के बाद व्यक्ति ने जेसीबी चालक को लात मार दी। इससे चालक खड्ड में जा गिरा और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है। एएसपी मंडी आशीष शर्मा ने मामले की पुष्टि की है। पुलिस में दिए बयान में मेहर चंद पुत्र प्रेम सिंह, गांव भलाती, डाकघर रुहमणी उपतहसील छतरी ने बताया कि बरैयोगी में उसका ढाबा हैं। दो नवंबर को शाम करीब साढ़े छह बजे किशोरी लाल, गांव बघोण भी उसके ढाबे में आया। दोनों ढाबे के कमरे शराब पीने बैठ गए। करीब 7 बजे दूनी चंद्र उर्फ जोगिंदरु, गांव लटाग और आईपीएच विभाग के ठेकेदार के काम में लगा जेसीबी का ड्राइवर प्रवीण कुमार पुत्र मेहर सिंह, गांव मैहतपुर तहसील मुकेरियां और एक अन्य व्यक्ति भी ढाबे में आया। सभी उसी कमरे में शराब पीने लगे। 

विज्ञापन


कुछ समय पश्चात जेसीबी ड्राइवर के साथ आया तीसरा व्यक्ति चला गया। इसके बाद जोगिंदरु और जेसीबी ड्राइवर में बहस हुई। इस पर जोगिंदरु ने जेसीबी चालक को मारी और ड्राइवर दरवाजे से नीचे गिर गया है। ढाबा मालिक के अनुसार जोगिंदरु के साथ वह और उसकी पत्नी भी खड्ड में पहुंचे तो उन्होंने वहां जाकर देखा कि जेसीबी ड्राइवर बेहोश था। बाद में जोगिंदरु ही उस ड्राइवर को उपचार के लिए मौके से ले गया था। ढाबा मालिक ने कहा कि 3 नवंबर को पता चला कि उस जेसीबी ड्राइवर की मौत हो गई है। ढाबा मालिक के बयान पर पुलिस ने जोगिंदरु पर हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार करके उसे रिमांड पर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed