फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   ITBP Jawan shoots himself to death in shimla.

डिप्टी कमांडेंट से तंग था जवान, खुद को मारी गोली

Thu, 17 Sep 2015 09:00 PM IST
Updated Thu, 17 Sep 2015 09:00 PM IST
विज्ञापन
ITBP Jawan shoots himself to death in shimla.

राजधानी शिमला के तारादेवी स्थित आईटीबीपी के सेक्टर हेडक्वार्टर में संतरी ड्यूटी पर तैनात एक जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। जवान का नाम नितिन गोटमारे गजानन (25) है, जो मूलत: गांव एवं डाकघर सौंधला तहसील तेलसार जिला अकोला महाराष्ट्र का रहने वाला था। मौके पर मिले जवान के सुसाइड नोट में डिप्टी कमांडेंट पर तंग करने का आरोप लगा रखा है, जिस पर पुलिस ने आरोपी डिप्टी कमांडेंट को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


थाना बालूगंज पुलिस ने घटना की सूचना मिलने पर शव को कब्जे में लेने के बाद आईजीएमसी में पोस्टमार्टम करवाकर आईटीबीपी के अधिकारियों को सौंप दिया है। घटना बुधवार रात करीब पौने बारह बजे के आसपास की है, जब जवान संतरी ड्यूटी पर अपने एक और साथी के साथ तैनात था।
विज्ञापन


शिफ्ट समाप्त होने से कुछ समय पहले उसका साथी दूसरी शिफ्ट के जवान को बुलाने गया तो नितिन गोटमारे ने अपनी राइफल से सीने के दाहिनी ओर गोली दाग दी। बताया जा रहा है कि गोली जवान का सीना छलनी करते हुए संतरी ड्यूटी रूम के शीशे पार कर गई। पुलिस इसे फिलहाल आत्महत्या का ही मामला मान कर चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुसाइड नोट में लिखा..

ITBP Jawan shoots himself to death in shimla.

मौके पर सुसाइड नोट मिला है। जिसमें जवान ने लिखा है कि डिप्टी कमांडेंट (इंजीनियरिंग) उसे तंग करता है। पुलिस ने उस रजिस्टर को भी बरामद कर लिया है, जिससे पेज फाड़कर सुसाइड नोट लिखा गया है। एसएसपी सिटी भजन नेगी ने माना कि फिलहाल आईटीबीपी जवान की ओर से आत्महत्या करने का मामला दर्ज किया गया है। वहीं, सुसाइड नोट में लिखे नाम के आधार पर डिप्टी कमांडेंट को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

उन्होंने बताया कि मौके से गोली के खाली खोल भी मिले हैं। पुलिस ने सुसाइड नोट कब्जे में लेने के बाद इसे जांच के लिए भेज दिया है, जिससे मालूम होगा कि यह लिखावट किसकी है। आत्महत्या करने वाला जवान नितिन 2013 में आईटीबीपी में भर्ती हुआ था। उसकी शादी की तैयारियां चल रही थीं। साथी जवानों से भी पुलिस पूछताछ कर पूरे मामले के तथ्य जुटाने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed