फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Interstate gang of thieves busted in karnal 6 held

अंतरराज्यीय लुटेरे गिरफ्तार, लाखों की लूट का हुआ खुलासा

Thu, 23 Jun 2016 12:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल Updated Thu, 23 Jun 2016 12:38 PM IST
विज्ञापन
Interstate gang of thieves busted in karnal 6 held
गिरफ्तार

सीआईए-वन टीम ने लूट, हत्या, डकैती गिरोह के सदस्यों को दबोच लिया। विभिन्न मामलों में पकड़े गए छह आरोपियों को रिमांड पर लिया गया है। प्राथमिक पूछताछ में आरोपियों ने दर्जनों लूट, डकैती, चोरी और झपटमारी की वारदातें कबूल की हैं। यह वारदातें उन्होंने सदर थाना, इंद्री, मधुबन, बुटाना और नाहन (हिमाचल प्रदेश) में की हैं।

विज्ञापन


आरोपियों ने चार बाइक चोरी, एक कार चोरी और एक 2 लाख 77 हजार रुपये की लूट कबूली है। पुलिस के अनुसार रिमांड के दौरान और वारदातों का खुलासा हो सकता है। एसपी पंकज नैन ने सीआईए वन कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि सीआईए वन के निरीक्षक दीपक कुमार को सूचना मिली थी कि चार खतरनाक अपराधी राहगीरों को लूटने की कोशिश में हैं।
विज्ञापन


इस पर दीपक कुमार ने एसआई सुल्तान सिंह और अन्य पुलिसकर्मियों के साथ शुगर मिल भादसो के आसपास नाकाबंदी कर ली। टीम ने शुगर मिल भादसो के पास से आरोपियों को एक मारुति जैन कार से असलाह साहित दबोच लिया। इनकी पहचान प्रमोद कुमार निवासी सुलतानपुर गांव, तरावड़ी, शुभम निवासी सीकरी क्षेत्र नीलोखेड़ी, टंकित कुमार निवासी बीबीपुर जट्टान इंद्री, श्रवि निवासी रायपुर रोड़ान नीलोखेड़ी के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों के पास से एक कट्टा, एक कंट्री मेड पिस्टल, दो खुखरी, एक बैटरी मिली है। सभी आरोपियों को मंगलवार को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर ले लिया गया। एसपी ने बताया कि इस दौरान सामान की बरामदगी और आरोपी अहसान राणा गावं नगला जिला मुजफ्फरनगर, दीपक निवासी सीकरी नीलोखेड़ी आदि को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जाएगा।

इन वारदातों का हुआ खुलासा

Interstate gang of thieves busted in karnal 6 held
क्राइम - फोटो : demo

1. 23 मई को बिजली कर्मचारियों से इंद्री के पास से बिजली निगम के करीब ढाई लाख रुपये लेकर जा रहे कर्मचारियों को गोली मारकर कैश लूटा गया था।
2. 09 मई को नीलोखेड़ी से एक मोबाइल दुकानदार पर डंडों से हमला कर मोबाइलों से भरा बैग लूट लिया था। इन मोबाइलों की कीमत करीब चार लाख रुपये थी।
3. करीब 20-25 दिन पहले रंबा के पास से रात के समय एक ट्रक चालक से 10 हजार रुपये छीने गए थे।
4. करीब 20 दिन पहले एक ट्रक चालक से काछवा के पास लगभग 12 हजार रुपये छीने गए थे।
5. करीब 15 दिन पहले भादसो के पास से एक बाइक सवार से चार हजार रुपये छीने थे।
6. करीब एक महीने पहले भादसो के पास से ही एक बाइक सवार से पांच हजार रुपये छीने थे।
7. 09 जून को नीलोखेड़ी कस्बे से एक वैगन आर चोरी की थी।
8. 09 जून को नीलोखेड़ी से एक बुलेट चोरी की थी।
9. नीलोखेड़ी से ही 23 मई को एक बाइक चोरी की थी।
10. एक महीने पहले हिमाचल प्रदेश के नाहन से दो प्लसर बाइक चोरी की थी।
11. मधुबन से एक बाइक सवार से ढाई हजार रुपये छीने थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed