{"_id":"c17101c889f6e9d4bdcf8af74c38cf9c","slug":"inter-cast-marriage-in-hamirpur-himachal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतरजातीय विवाह पर एसडीएम कार्यालय में हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अंतरजातीय विवाह पर एसडीएम कार्यालय में हंगामा
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़सर (हमीरपुर)
Updated Fri, 06 Mar 2015 01:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतरजातीय विवाह को लेकर बड़सर एसडीएम कार्यालय में वीरवार को लगभग दो घंटे हंगामा होता रहा है। मामला हिमाचल के हमीरपुर जिले का है। जानकारी के अनुसार लड़की उच्च जाति की होने के कारण परिवार से सबंधित काफी लोग उपमंडल कार्यालय में जमा हो गए।
विज्ञापन
पुलिस को जोड़े को सुरक्षित बाहर भेजने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। लगभग दो घंटे तक चली इस कार्रवाई लड़की पक्ष के लोगों में खूब हो हल्ला किया तथा सड़क पर धरने की स्थिति बन गई। पुलिस ने लड़का और लड़की के बालिग होने का हवाला देकर हुए मामला शांत करवाया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक लड़की के पिता ने लड़के के खिलाफ अदालत के माध्यम से वारंट जारी करवाया था कि लड़का उनकी बेटी को भगा कर ले गया है। पुलिस ने दोनों को पकड़ कर एसडीएम के पास पेश किया तथा बयान दर्ज किए। उन्होंने अपने बयान में बताया कि दोनों बालिग हैं और उन्होंने 26 फरवरी को शादी कर ली है।
विज्ञापन
उन्होंने शादी का सर्टिफिकेट भी पेश किया। एसडीएम के पास बयान दर्ज होने पर पुलिस ने उन्हें सुरक्षित भेज दिया। इसी दौरान लड़की के पक्ष के काफी लोग कार्यालय के बाहर जमा हो गए। बयान दर्ज करते समय पुलिस को कार्यालय के बाहर कड़ा पहरा लगाना पड़ा। बाद में पुलिस चुपके से दोनों को सुरक्षित स्थान पर ले गई।
लड़की पक्ष के लोग लड़की से बात करने की मांग पर अड़ गए। उन्होंने सड़क पर मार्ग अवरुद्ध करने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद पुलिस उन्हें हटाने में सफल रही। लड़का पहले से तलाकशुदा है। लड़की पक्ष के लोगों का कहना है कि उसकी बेटी को गुमराह किया गया है तथा इसमें पुलिस को लड़की से बात करवानी चाहिए थी।
क्या कहना है पुलिस का- थाना प्रभारी शशी पाल ने बताया कि दोनों बालिग हैं तथा उनकी शादी हो चुकी है। लड़की ने मायके वालों से बात करने से मना कर दिया। उनकी सुरक्षा मद्देनजर पुलिस ने उन्हें सुरक्षित भेज गया। एसडीएम अक्षय सूद ने बताया कि कार्यालय में दोनों के बयान दर्ज हुए हैं तथा कार्रवाई पुलिस की ओर से की गई है।