फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Inret cast marriage dispute in sirmour

अंतरजातीय विवाह करने पर ये क्या कर डाला!

Sat, 12 Jul 2014 11:36 PM IST
Updated Sat, 12 Jul 2014 11:36 PM IST
विज्ञापन
Inret cast marriage dispute in sirmour

सिरमौर जिले में ग्राम पंचायत बोकाला पाब में अंतरजातीय विवाह करने के चलते एक नवदंपति को पहले ही तड़ी पार करने वाले परिजनों ने अपनी ओर से उन्हें मृत डिक्लेयर कर दिया और अलग-अलग स्थानों पर उनका अंतिम संस्कार भी कर दिया।

विज्ञापन


ये दोनों जिंदा हैं। इस घटना से हर कोई स्तब्ध है। प्रदेश और केंद्र सरकारों की लाख कोशिशों के बावजूद दुर्गम क्षेत्रों में अंतरजातीय विवाह को आज भी लोग बुराई की नजर से देखते हैं।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक प्रेमी दिनेश एवं निर्जला एक ही गांव के रहने वाले हैं। पिछले सप्ताह परिजनों ने निर्जला का विवाह किसी और जगह कर दिया था।

27 जून को की थी शादी

Inret cast marriage dispute in sirmour

विवाह के दूसरे दिन निर्जला जब अपने नए नवेले पति के साथ पांवटा बाजार में शापिंग करने के बहाने पहुंची तो उसने अपने पति को एक जगह बिठाकर शौच का बहाना बनाया और अपने प्रेमी दिनेश के साथ चली गई।

निर्जला का पति वहां बैठा उसकी प्रतीक्षा करता रह गया। प्रेमी जोड़े ने समाज की परवाह न करते हुए 27 जून को शिमला की एक अदालत में विवाह कर लिया। जब दोनों परिवारों को इसकी सूचना मिली तो इसकी घोर निंदा की गई।

समाज की नहीं बदली सोच

Inret cast marriage dispute in sirmour

पिछले दिनों लड़की और लड़के के परिजनों ने अलग-अलग पैतृक घाट पर अपनी ओर से उनका अंतिम संस्कार कर दिया, जो पूरे इलाके में चर्चा में है। उधर, शिलाई हरिजन लीग के ब्लाक अध्यक्ष शुपा राम ने इसकी पुष्टि की है।

उन्होंने बताया कि एक तरफ सरकार अंतरजातीय विवाह को प्रोत्साहन दे रही है। दूसरी ओर गिरीपार का समाज इसे नकार रहा है। जिससे असमंजस की स्थिति बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed