फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   inquiry againest vc of himachal agriculture university.

बड़ी मुसीबत में फंसे कुलपति, खुल गई जांच

Tue, 20 Jan 2015 10:23 AM IST
Updated Tue, 20 Jan 2015 10:23 AM IST
विज्ञापन
inquiry againest vc of himachal agriculture university.

प्रधानमंत्री कार्यालय के निर्देश पर कृषि विवि के वीसी के खिलाफ पालमपुर थाने में जांच शुरू हो गई है। प्रदेश भाजपा मीडिया सहसंयोजक हिमांशु मिश्रा की ओर से जून 2014 में प्रधानमंत्री दफ्तर को भेजे शिकायत पत्र में वीसी के खिलाफ नियुक्ति के समय बायोडाटा में गलत तथ्य पेश करने के आरोप लगाए गए।

विज्ञापन


पीएमओ ने संज्ञान लेते हुए शिकायत पत्र को जांच के लिए प्रधान सचिव गृह हिमाचल को भेजा गया। इसके बाद शिकायत डीजीपी और एसपी कांगड़ा से होते हुए पालमपुर थाने पहुंची है। अब पालमपुर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


सोमवार को पालमपुर पुलिस ने शिकायतकर्ता हिमांशु मिश्रा के बयान लिए। पुलिस ने कृषि विवि के कुलपति कार्यालय में जाकर भी कर्मचारियों से पूछताछ की है।

वीसी पर लगे हैं गंभीर आरोप

inquiry againest vc of himachal agriculture university.

डीएसपी पालमपुर नवदीप सिंह ने कहा कि कृषि विवि के कुलपति के खिलाफ शिकायत आई है। इस मामले में कुछ लोगों से पूछताछ हुई है। वहीं, वीसी ने मीडिया के फोन कॉल्स और मैसेज का कोई जवाब नहीं दिया। कृषि विवि के संयुक्त निदेशक (सूचना एवं जनसंपर्क) डा. हृदय पाल सिंह ने इस मामले के बारे में अनभिज्ञता जताई।

कुलपति पर यह हैं आरोप
हिमांशु मिश्रा ने बताया कि उन्होंने पीएमओ को भेजे पत्र में कहा है कि कृषि विवि के वीसी ने नियुक्ति के समय गलत तथ्य पेश कर सिलेक्शन कमेटी को भ्रमित किया। बायोडाटा में वीसी ने क्लेम किया है कि उन्होंने 8 किताबें लिखी हैं, लेकिन इन किताबों के न तो वह प्रकाशक हैं और न ही लेखक, वह केवल संरक्षक हैं।

उन्होंने कई लेख लिखने का भी दावा किया था। लेकिन, जिन किताबों का उन्होंने हवाला दिया है, उनमें वह लेख हैं ही नहीं। उन्होंने कहा कि जनवरी 2014 में उन्होंने पहले यह शिकायत राज्यपाल दी थी। इसके बाद उन्होंने पीएमओ में शिकायत की।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed