फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Industry broke rules by calling workers from outside state in lockdown, case filed

लॉकडाउन में बाहर से कामगार बुलाकर उद्योग ने तोड़ा नियम, केस दर्ज

Fri, 15 May 2020 05:19 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, नालागढ़ (सोलन)/बद्दी (सोलन)
अमर उजाला नेटवर्क, नालागढ़ (सोलन)/बद्दी (सोलन) Published by: Krishan Singh Updated Fri, 15 May 2020 05:19 PM IST
विज्ञापन
Industry broke rules by calling workers from outside state in lockdown, case filed
सांकेतिक तस्वीर

हिमाचल के सोलन जिले के नालागढ़ में एक टेक्सटाइल उद्योग के खिलाफ बाहर से कामगार लाकर काम करवाने और सरकार व प्रशासन के नियम तोड़ने पर मामला दर्ज किया गया है। दभोटा चौकी के प्रभारी एसआई बाबूराम की अगुवाई वाली टीम ढाणा, भाटियां आदि की तरफ गश्त के लिए गई थी। ढाणा में पहुंचने पर सूचना मिली कि भाटियां स्थित एक टेक्सटाइल उद्योग में कामगार बाहर से आकर काम करते हैं और काम करने के उपरांत उद्योग से बाहर अपने घर व क्वार्टर चले जाते हैं।

विज्ञापन

 

जब पुलिस उद्योग में पहुंची तो कामगार जा चुके थे। लेकिन उद्योग में उन्हें एचआर प्रबंधक सुरेंद्र सिंह बिंद्रा निवासी गांव रूंदनघोड़ों डाकघर कुमारहट्टी मिले। पूछने पर उन्होंने बताया कि 14 मई को बबली देवी पत्नी बुलेट राम, सुमन देवी पत्नी संजय चौधरी, हरप्रीत कौर पत्नी बलजिंदर सिंह, पूनम देवी पत्नी लाल बिहारी, बिहारी पुत्र मंदिर कराहा निवासी गांव दभोटा, बृजेश पुत्र लल्लू राम निवासी नालागढ़ 12 मई को, चमन लाल पुत्र हरिराम निवासी दभोटा 9 मई को, दलीप सिंह पुत्र कल्याण सिंह निवासी गांव दोराही लुधियाना सात मई से 10 मई तक, इंद्र सिंह पुत्र प्यारा सिंह निवासी गांव दत्तोवाल 9 मई से काम पर आ रहे हैं।

विज्ञापन

 

इसकी सूची एचआर प्रबंधक ने पुलिस को मुहैया करवाई है। पुलिस अधीक्षक रोहित मालपानी ने कहा कि उद्योग के प्रबंधकों ने डीएम के कोरोना महामारी के लिए जारी आदेशों की अवहेलना की है, जिस पर कोविड-19 जैसी बीमारी फैलने का अंदेशा है। पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

बद्दी में होम क्वारंटीन के दौरान बाजार में घूम रहे युवक पर केस

कोरोना वायरस को अभी भी लोग हल्के में ले रहे हैं। बार-बार सचेत करने के बावजूद नियमों का उल्लंघन करने से बाज नहीं आ रहे है। ऐसा ही मामला बद्दी में सामने आया है। यहां बसंती बाग में होम क्वारंटीन किए गए एक युवक को देखने जब पुलिस पहुंची तो युवक घर से गायब पाया गया। पुलिस के अनुसार कुनाल शर्मा निवासी 248, किला कॉलोनी नजदीक बस स्टैंड घंरोडा जिला करनाल (हरियाणा) को बसंती बाग बद्दी जिला सोलन में होम क्वारंटीन किया गया है। पुलिस टीम जब इसे चेक करने पहुंची तो वह अपने मकान में नहीं था।

पुलिस ने मकान मालिक राम पाल शर्मा से कुनाल शर्मा के बारे में पूछताछ की तो उसने बताया कि उसे कोई जानकारी नहीं है। पुलिस टीम ने कुनाल के मोबाइल पर संपर्क करके पता किया। कुनाल ने बताया कि वह रेड लाइट चौक पर है। पुलिस टीम फोन करने के करीब 20 मिनट के बाद कुनाल अपने कमरे में वापस आया। कुनाल को बाहरी राज्य से बद्दी में आने के कारण होम क्वारंटीन किया गया था। इसमें पुलिस ने उक्त युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर अगामी जांच शुरू कर दी है। उधर, मामले की पुष्टि एसपी बद्दी रोहित मालपानी ने की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed