फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   indian navy soldier sentenced to ten year imprisonment in rape case

नेवी के जवान को दुष्कर्म मामले में दस साल सजा

Fri, 01 Feb 2019 12:59 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 01 Feb 2019 12:59 PM IST
विज्ञापन
indian navy soldier sentenced to ten year imprisonment in rape case

कांगड़ा निवासी युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के दोषी नेवी के जवान वजिंदर सिंह (24) को एडीजे पूनम आर जोशी की अदालत ने दस साल की सजा सुनाई है। कोर्ट ने 3.10 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया। हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा निवासी वजिंदर सिंह ने युवती से सेक्टर-34 के होटल में दुष्कर्म किया था।

विज्ञापन


कोर्ट ने वजिंदर सिंह को बीते 29 जनवरी को दोषी ठहराया था। पीड़िता की शिकायत पर दोषी के खिलाफ 24 सितंबर 2017 को सेक्टर-34 थाने में आईपीसी की धारा-376 व 420 के तहत केस दर्ज किया गया। पीड़िता ने शिकायत में बताया था कि 2015 में उसकी नेवी में तैनात वजिंदर सिंह से दोस्ती हुई और फिर उनके बीच प्रेम संबंध बने।
विज्ञापन


वजिंदर शादी का वादा कर युवती को सेक्टर-34 के एक होटल ले गया और उससे कई बार शारीरिक संबंध बनाए। युवती को उसके गर्भवती होने का पता लगा तो उसने वजिंदर को शादी को कहा लेकिन वह बहाने बनाने लगा। शिकायत पर सेक्टर-34 थाना पुलिस ने युवती के मेडिकल में उससे दुष्कर्म की पुष्टि पर पुणे में तैनात वजिंदर सिंह को गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed