फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Incident in the deserted street, looting

सुनसान सड़क पर हादसा, एक हसीना और फिर..

Wed, 23 Jul 2014 12:16 PM IST
अमर उजाला/सोलन (बद्दी)
अमर उजाला/सोलन (बद्दी) Updated Wed, 23 Jul 2014 12:16 PM IST
विज्ञापन
Incident in the deserted street, looting

हिमाचल के इस शख्स से इस अंदाज में लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया गया है कि इसे सुनने के बाद कोई भी सड़क पर तड़प रहे किसी घायल की मदद के लिए हाथ नहीं बढ़ाएगा।

विज्ञापन


शातिरों ने लूटपाट तो की ही साथ में उसे गहरे जख्म भी दे डाले। मामला हरियाणा के शाहबाद पंचकूला मार्ग का है जहां पर ट्रक चालक राकेश कुमार सामान लेकर परवाणू की ओर आ रहा था।
विज्ञापन


मामला सोमवार देर रात का है। जब बद्दी ट्रक यूनियन का ट्रक नंबर एचपी 12एफ-8534 का चालक राकेश राजस्थान के भिवाड़ी से राकेश कुमार अकेला था और उसने देखा कि साहा के समीप दो मोटरसाईकिल गिरी हुई और तीन लोग घायल अवस्था में पड़े हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क किनारे खड़ी थी ‌हसीना

Incident in the deserted street, looting

जानकारी के अनुसार मौके वारदात पर एक महिला भी ख्रड़ी हुई थी जो कि मदद की गुहार लगा रही थी। ऐसा कुछ देखकर राकेश ने ट्रक की ब्रेक लगाई और मदद की मंशा से नीचे उतर आया।

जैसे ही राकेश ने सड़क से बाइक को हटाना चाहा तो सड़क पर लेटे हुए लूटेरों ने लोहे की रॉड से उस पर हमला कर दिया। राकेश इस हमले से मौके पर ही बेहोश हो गया।

इसके बाद आरोपी चालक को गाड़ी में बिठाकर समीप के ही खेत में ले गए। बदहवास होने के कारण उसे कुछ पता नहीं चल रहा था।

खेत में बांधकर नगदी उड़ाकर फरार

Incident in the deserted street, looting

इसके बाद लूटरों ने चालक को बेहोशी की हालत में बांध कर खेत में फैंक दिया। तथा ट्रक के केबिन से रखा 85 सौ रुपये चोरी कर भाग गए।

बाद में चालक को होश आया तो उसने स्वयं को खेत में बंधा हुआ पाया। उसने किसी तरह अपने को चुन्नी से खोला। जब वह ट्रक तक पहुंचा तो वहां से चोर गायब थे तथा केबिन से पैसा भी चोरी हुआ पाया गया।

ट्रक संचालक कृष्ण कौशल ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि चालक को काफी चोटें आई  है। उसके कपड़े फाड़े गए। उसे धान में खेत में फैंका गया था। सिर पर रोड़ लगने से उसे काफी खून बहा। जिसका परवाणू के निजी चिकित्सालय में उपचार करवाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed