{"_id":"7761b45524e70952136d45d67d254fe9","slug":"in-a-rape-case-mla-got-interm-bail","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामने आने पर भी नेता को गिरफ्तार नहीं करेगी पुलिस!","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सामने आने पर भी नेता को गिरफ्तार नहीं करेगी पुलिस!
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
Updated Thu, 03 Apr 2014 05:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुराचार के आरोप में फंसे भाजपा नेता व हमीरपुर के पूर्व विधायक बलदेव शर्मा को बड़ी राहत मिली है। गिरफ्तारी के डर से गायब चल रहे पूर्व विधायक को वीरवार को हाईकोर्ट से अंतरिम राहत मिल गई।
विज्ञापन
ऐसे में अब उनकी गिरफ्तारी फिलहाल टल गई है। सूत्रों के अनुसार वह जल्द ही पुलिस जांच में सहयोग के लिए शिमला पुलिस के सामने पेश हो सकते हैं।
उधर, भाजपा नेता की गिरफ्तारी करने में नाकाम रही पुलिस अब बिना गिरफ्तारी के ही उनसे पूछताछ की तैयारी कर रही है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में नेताजी के बयान काफी अहम है।
विज्ञापन
महिला ने लगाया था दुराचार का आरोप
गौरतलब है कि पूर्व विधायक बलदेव शर्मा पर एक महिला ने दुराचार का मुकदमा दर्ज करवाया है। यह केस शिमला के बालूगंज थाने में दर्ज है।
महिला का आरोप है कि नेता ने उसके पति का तबादला करवाने का झांसा देकर उसके साथ दुराचार किया था।
पुलिस का यह भी आरोप है कि पहले भी वह आरोपी एमएलए के खिलाफ केस दर्ज करवाने के लिए पुलिस के पास गई थी लेकिन पुलिस ने केस दर्ज करने से मना कर दिया।