{"_id":"68b5b5a75f563609bcdd38e4d7065f76","slug":"imprisonment-to-four-bsnl-officers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ये अफसर अब खाएंगे हवालात की हवा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ये अफसर अब खाएंगे हवालात की हवा
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Tue, 09 Dec 2014 01:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विशेष न्यायाधीश सीबीआई भूपेश शर्मा की अदालत ने बीएसएनएल के चार अधिकारियों सहित 10 आरोपियों को ऑप्टिकल फाइबर केबल मामले में दंडित किया है। कोर्ट ने इस मामले में सभी दोषियों को कैथू जेल भेजा है। दोषियों में एसडीई मनमोहन सिंह, एसडीई दयाचंद, जेटीओ एम जितेंद्र और आशुतोष बीएसएनएल के अधिकारियों में शुमार हैं।
विज्ञापन
इनके अलावा छह ठेकेदार कमल सिंह, संजीव कुमार शर्मा, भूपिंद्र मिन्हास, दिगंबर सिंह, सतींद्र छिब्बर और धर्र्मेंद्र सिंह हैं। यह जानकारी सीबीआई शिमला के पुलिस अधीक्षक डा. अरमानदीप सिंह ने दी है। एसपी डा. अरमान ने कहा कि जिन मामलों में यह सजा हुई है, उसमें आरोप रहे हैं कि दोषियों ने जिला सोलन और सिरमौर में वर्ष 2009 में ऑप्टिकल फाइबर केबल दबाने में सब स्टैंडर्ड कार्य किया था।
विज्ञापन
इस बारे में सीबीआई शिमला ने भ्रष्टाचार रोधी अधिनियम के तहत वर्ष 2011 में एक मामला दर्ज किया था। मामले की जांच के पूरी होने के बाद आरोपियों के खिलाफ छह आरोप पत्र कोर्ट में दायर किए गए थे। सभी छहों चार्जशीटों में शामिल इन आरोपियों को सजा सुनाई गई है। अब यह मामला क्वांटेम ऑफ सेंटेंस पर बहस के लिए 10 दिसंबर 2014 को लगा है। इस मामले की सीबीआई की ओर से पैरवी लोक अभियोजक टीपी नेगी ने की है।
विज्ञापन