फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Illegal cache of arms and ammunitions recovered from chamba border

बॉर्डर पर पकड़ा अवैध हथियारों का जखीरा, मचा हड़कंप

Mon, 04 Jul 2016 09:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा Updated Mon, 04 Jul 2016 09:41 AM IST
विज्ञापन
Illegal cache of arms and ammunitions recovered from chamba border

जम्मू-कश्मीर सीमा से सटे चंबा के संवेदनशील किहार सेक्टर में स्थानीय निवासी से पुलिस ने अवैध हथियारों का जखीरा बरामद किया है। इसमें एक टोपीदार राइफल, छह जिंदा कारतूस, दो टूटी राइफल-बैरल और एक रिपेयर की गई राइफल और हथियार बनाने का अन्य सामान शामिल है। अवैध हथियार मिलने से क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है।

विज्ञापन


हालांकि, इस मामले को पुलिस आतंकी गतिविधियों से जोड़कर नहीं देख रही है। आरोपी की पहचान राम सिंह पुत्र शेर सिंह गांव तलुंजी तहसील सलूणी के रूप में हुई है। इस मामले की जांच कर कर रहे अन्वेषणाधिकारी उप निरीक्षक पुलिस थाना किहार अजीत सिंह ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश करके तीन दिन का रिमांड लिया है।

विज्ञापन

मामले की छानबीन कर रही है पुलिस: डीएसपी

Illegal cache of arms and ammunitions recovered from chamba border

उक्त आरोपी काफी समय से अवैध रूप से हथियार का बनाने का काम कर रहा था। ऐसे में पुलिस रिमांड के दौरान यह जानना बेहद आवश्यक रहेगा कि आज तक आरोपी ने कितने और किसे-किसे इन अवैध हथियारों को बेचा है।

जो कारतूस आरोपी से पकड़े गए हैं, वे आरोपी कहां से लाया है। किहार सेक्टर जम्मू कश्मीर की सीमा के सटा होने के चलते सुरक्षा की दृष्टि से संवेदनशील है, क्योंकि अगर आरोपी ने अवैध रूप से हथियार का निर्माण करके किसी बेचे हुए हैं।

डीएसपी चंबा हेडक्वाटर वीर बहादुर ने बताया कि मामला बेहद संगीन है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट 25, 54, 59 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। हर पहलू की गहनता से जांच के निर्देश जारी किए गए हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed