फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Illegal brewery furnaces removed by police in sirmour

अवैध रूप से चल रही शराब की भट्ठियां, 75 ड्रमों में भरी थी इतने लीटर लाहण

Thu, 26 Oct 2017 07:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर) Updated Thu, 26 Oct 2017 07:38 AM IST
विज्ञापन
Illegal brewery furnaces removed by police in sirmour

पांवटा और माजरा थाना संयुक्त टीम ने बुधवार को खारा के जंगल क्षेत्र में दबिश दी। इस दौरान अवैध रूप से चल रही कच्ची शराब की भट्ठियों को नष्ट किया गया। पुलिस टीम ने लगभग 20 भट्ठियों को तहस-नहस कर दिया है। 

विज्ञापन


जबकि करीब 75 ड्रमों में शराब तैयार करने को रखी गई 13000 लीटर लाहण भी नष्ट की। हालांकि, पुलिस टीम के पहुंचने से पहले इस गोरखधंधे से जुड़े लोग फरार हो गए। डीएसपी पांवटा को गुप्ता सूचना मिली थी कि विधानसभा चुनाव होने के कारण खारा जंगल में फिर से अवैध कच्ची शराब तैयार करने वाला माफिया सक्रिय हो गया है। 
विज्ञापन


पुख्ता सूचना जुटाने के बाद डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान, माजरा पुलिस थाना प्रभारी सेवा सिंह, मुख्य आरक्षी मामराज, संजय कुमार, जय प्रकाश, आरक्षी सुभाष, नवीन कुमार व विपिन को मिलाकर 2 टीमें गठित कर दी गईं। टीमों ने सुबह तड़के 4:30 बजे खारा जंगल के टोका व खारा की तरफ से छापेमारी शुरू हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

अप्रैल महीने में वन विभाग टीम को भी मिली थी सफलता

Illegal brewery furnaces removed by police in sirmour

इस दौरान जंबू खाला, नींबू खड्ड, अब्भी खड्ड व सुखा खड्ड की तरफ से छापेमारी की गई। इनमें करीब 20 अवैध शराब तैयार करने वाली भट्ठियां चल रही थीं। मौके पर ही अवैध शराब, लाहन को नष्ट कर दिया गया। 

उधर, डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने पुष्टि की है। डीएसपी ने कहा कि बीस शराब की भट्ठियां नष्ट की गई हैं। 75ड्रमों में भरी करीब 13000 लीटर लाहन नष्ट की गई हैं। क्षेत्र में अवैध नशे के कारोबार पर नजर रखी जा रही है। 

12 अप्रैल 2017 को वन विभागीय टीम ने भी खारा में छापेमारी की थी। खारा जंगल क्षेत्र से 14 अवैध शराब की भट्ठियां, 41 ड्रम में से 3000 लीटर लाहन तथा 40 लीटर अवैध कच्ची शराब को नष्ट करने में सफलता प्राप्त की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed