पत्थर से फोड़ा सिर, फिर घोंपी कांच की बोतल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के गांव घनोरा की रहने वाली गुड़्डो देवी अपनी ननद राज कुमारी के साथ फैक्टरी से छुट्टी कर वापस कमरे पर लौट रही थी। इस दौरान राज कुमारी के देवर व पति ने उस पर जानलेवा हमला कर दिया।
राजकुमारी का पति पपू व देवर प्रेम शंकर ने पहले उसके सिर पर कांच की बोतल से वार कर उसे जान से मारने का प्रयास किया। उसके बाद उसके सिर पर करीब 20 किलो पत्थर मारा जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गई।
महिला को इलाज के लिए ईएसआईसी अस्पताल काठा ले जाया गया, लेकिन हालत नाजुक होने के कारण उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया।
दोनों आरोपी गिरफ्तार
गुड़्डो देवी ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि दोनों उसे मरा हुआ समझ कर वहां से भाग गए। उसने घायल महिला को वहां उपस्थित लोगों के सहयोग से ईएसआईसी अस्पताल काठा पहुंचाया।
काठा अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद महिला की नाजुक हालत होने पर पीजीआई रेफर कर दिया गया। एसपी अरुल कुमार ने बताया कि पुलिस ने महिला के पति व देवर को गिरफ्तार कर लिया है।
दोनों को शुक्रवार को अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस ने धारा 307 के तहत मामला दर्ज किया है।