फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   husband gave 6 lakh supari to kill his wife at himachal.

औलाद न होने पर पति ने रची खौफनाक साजिश

Tue, 10 Feb 2015 09:06 AM IST
Updated Tue, 10 Feb 2015 09:06 AM IST
विज्ञापन
husband gave 6 lakh supari to kill his wife at himachal.

शादी के बाद औलाद न होने पर एक शख्स ने अपनी ही पत्नी के खिलाफ खौफनाक साजिश रच डाली। बेटे की चाह और दूसरी शादी के लिए इसने अपनी पत्नी को रास्ते से हटाने के लिए हत्या का एक खतरनाक प्लान बनाया।

विज्ञापन


आरोपी ने पत्नी को मौत के घाट उतारने के लिए एक शख्स को छह लाख रुपए की सुपारी दे दी। मगर इससे पहले कि यह अपने प्लान में कामयाब हो पाता, यह पुलिस के हत्थे चढ़ गया।
विज्ञापन


यह सनसनीखेज मामला हिमाचल के जिला मंडी के चैलचौक का है। पत्नी को भरोसा नहीं हो रहा कि उसका पति इतनी खौफनाक साजिश रच रहा था। फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे हुआ खुलासा

husband gave 6 lakh supari to kill his wife at himachal.

पुलिस के अनुसार बजरोहडू गांव में बेटा न होने पर इस व्यक्ति ने अपनी पत्नी को मौत के घाट उतारने के लिए एक व्यक्ति को करीब छह लाख की सुपारी दी। आरोपी की पहचान पुलिस ने मंडी निवासी हरविंद्र सिंह के रूप में की है।

इसने पुलिस के समक्ष अपना गुनाह भी कबूल कर लिया है। आरोपी बजरोहडू गांव में घर जमाई के रूप में रहता था। इसने कुछ साल पहले ही लव मैरिज की थी। मगर बेटा न होने पर यह खतरनाक साजिश बनाने लगा।

तीन दिन पहले इसने अपनी पत्नी को सल्फास की गोलियां देकर भी मारने का प्रयास किया था। मगर जब इसमें कामयाब नहीं हुआ तो सुपारी देकर हत्या का प्लान रचा।

दी थी छह लाख की सुपारी

husband gave 6 lakh supari to kill his wife at himachal.

आरोपी ने पत्नी की हत्या करने के लिए चैलचौक निवासी कपूर चंद को छह लाख की सुपारी देकर प्लान बनाया। मगर कपूर चंद इसके बिल्कुल उल्ट निकला। मर्डर की डील को लेकर जो बात हुई वह कपूर चंद ने फोन पर रिकार्ड कर ली।

रविवार को हरविंद्र सिंह ने अपनी पत्नी को मौत के घाट उतारने की योजना बनाई। वह अपनी पत्नी हंसा देवी को रोहांडा में रविवार को इलाज करवाने के लिए रोहांडा में किसी तांत्रिक के पास ले गया।

यहां से उसने कपूर चंद को फोन पर बताया कि जब वह मांढो नाला में पहुंचेगा तो वह भी चैलचौक से आकर मांढो नाला में पहुंचे जिसके बाद वे हंसा देवी का मर्डर करेंगे। कपूर चंद ने ये सारा वृतांत पुलिस को बताया।

पुलिस को दी सीडी

husband gave 6 lakh supari to kill his wife at himachal.

कपूर ने मर्डर प्लान की रिकार्डिंग सीडी बनाकर पुलिस को दी और पुलिस भी कपूर चंद को साथ लेकर रविवार शाम सिविल वर्दी और प्राइवेट कार में रोहांडा की ओर कूच किया।

मांढो नाला में जब आरोपी की कार पहुंची तो पुलिस ने कार से कपूर चंद को उतारा। पुलिस ने आरोपी पति को कार से बाहर निकाला जिस पर उसकी पत्नी हंसा देवी भड़क उठी। वह इस साजिश से अनजान थी। पुलिस ने जब मर्डर प्लान की रिकार्डिंग हंसा देवी को सुनाई तो वह दंग रह गई।

पुलिस ने बताया कि आरोपी पत्नी की हत्या करने के बाद दूसरी शादी करना चाहता था। एसपी मोहित चावला ने घटना के संबंध में मामला दर्ज करने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आरोपी को पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस मामले की गहन जांच पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed