फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HRTC Bus Driver charged with drunken driving in una

'टल्ली' होकर चला रहा था बस और तभी....

Sun, 29 Jun 2014 11:36 PM IST
Updated Sun, 29 Jun 2014 11:36 PM IST
विज्ञापन
HRTC Bus Driver charged with drunken driving in una

हिमाचल पथ परिवहन निगम की होशियारपुर से देहरा जा रही बस के चालक को नशे में टल्ली होकर बस चलाना महंगा पड़ गया। बस में बैठी सवारियों को जब चालक के नशे में होने के बारे में पता चला तो उन्होंने पुलिस को फोन किया। मुबारिकपुर में बस चालक को गिरफ्तार कर उसका मेडिकल करवाया गया।

विज्ञापन


पुलिस और निगम प्रबंधन आगामी कार्रवाई में जुटा है। पुलिस के अनुसार शनिवार देर शाम को एचआरटीसी देहरा डिपो की एक बस होशियारपुर से देहरा के लिए रवाना हुई। एचआरटीसी बस चालक कालू राम ने बस चलाने से पहले ही होशियारपुर बस अड्डे पर शराब गटक ली।
विज्ञापन


बस में सवार करीब 60 सवारियों ने होशियारपुर से करीब 10 किलो मीटर दूरी पर पहुंचने पर ड्राइवर की हरकतों को मापना शुरूकर दिया। नशे में धुत्त चालक बस को ओवर स्पीड चला रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिकल में हुई शराब पीने की पुष्टि

HRTC Bus Driver charged with drunken driving in una

तीखे मोड़ पर भी लापरवाही बरत रहा था। इस पर बस में बैठी सवारियों ने पुलिस को सूचना दी। बस जैसे ही मुबारिकपुर में पहुंची तो पुलिस ने पहले से ही नाकाबंदी कर रखी थी। बस चालक को गिरफ्तार कर लिया गया।

उधर, एसएचओ ओम प्रकाश ने बताया कि एचआरटीसी बस चालक का मेडिकल करवाया गया है जिसमें शराब पीने की पुष्टि हुई है। पुलिस ने मामले की जानकारी एचआरटीसी डिपो के आरएम को भी दी।

आरएम ने बस को गंतव्य तक पहुंचाने के लिए एक अतिरिक्त ड्राइवर भेजा जो एक घंटे बाद पहुंचा। इससे दूर जाने वाली सवारियां परेशान हुईं। पुलिस और निगम प्रबंधन मामले की छानबीन में जुटा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed