{"_id":"2facdc5bdfc2cf111ca01ff96fbe7e34","slug":"hrtc-conductor-dead-body-found-in-a-streamlet-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाले में मिला एचआरटीसी के कंडक्टर का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाले में मिला एचआरटीसी के कंडक्टर का शव
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Mon, 25 Jan 2016 12:17 PM IST
विज्ञापन
हिमाचल पथ परिवहन निगम के एक परिचालक का शव संकटमोचन के नजदीक नाले में मिला है। परिचालक की पहचान संजीव कुमार निवासी बिलासपुर के तौर पर हुई है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि वह दो दिनों से लापता था। इस बारे में पुलिस अधीक्षक शिमला एसपी डी डब्ल्यू नेगी ने कहा कि मौत की वजह अभी साफ नहीं हो पाई है। यह लापता था।
विज्ञापन
पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। इस संदर्भ में थाना बालूगंज में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन