{"_id":"c6e53002b4f6139bd81ef6f947c12404","slug":"hp-police-welfare-association-warns-dgp","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीजीपी को चेतावनी, माफी मांगों वरना केस कर दूंगा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डीजीपी को चेतावनी, माफी मांगों वरना केस कर दूंगा
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 12 Apr 2014 09:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश पुलिस कल्याण संघ को गैर कानूनी बताने पर एसोसिएशन के अध्यक्ष रमेश चौहान ने डीजीपी संजय कुमार से माफी मांगने को कहा है।
विज्ञापन
इसके लिए संघ ने डीजीपी को दो सप्ताह का समय दिया है। रमेश चौहान ने कहा कि उनका कल्याण संघ वैध है और हिमाचल में 637/12 के तहत पंजीकृत है।
उन्होंने पुलिस प्रमुख के उस बयान को भी गलत करार दिया, जिसमें उन्हें (रमेश चौहान) फर्जी डिग्री देने के कारण पुलिस से बर्खास्त होना कहा गया है।
चौहान के अनुसार मामला अभी न्यायालय में विचाराधीन है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि विजिलेंस जांच में उन्हें फर्जी डिग्री मामले में क्लीन चिट दी गई थी।
तो पहले क्यों नहीं उठाए सवाल
संघ के पदाधिकारियों के अनुसार जब संजय कुमार पुलिस प्रमुख बने थे तो उस दौरान भी पुलिस कल्याण संघ का एक प्रतिनिधिमंडल उनसे मिलने पहुंचा।
डीजी काे मोमेंटो दिया, उनके साथ तस्वीर खिंचवाई, तब क्यों नहीं संघ की वैधता अवैधता पर कोई सवाल उठाया गया।
चौहान ने कहा कि उनका संघ पुलिस जवानों के कल्याण के लिए लड़ता रहेगा।