फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hp police arrest 7 person at una with illegal weapons.

देसी कट्टे के साथ हिमाचल में घुस रहे 7 बदमाश गिरफ्तार

Thu, 28 Jan 2016 09:09 AM IST
Updated Thu, 28 Jan 2016 09:09 AM IST
विज्ञापन
hp police arrest 7 person at una with illegal weapons.

हिमाचल के विभिन्न स्थानों में लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देने वाले लुटेरों का गिरोह सक्रिय है। मैहतपुर के मुख्य प्रवेश द्वार पर ऐसे ही एक गिरोह के सात शातिरों को पुलिस ने दबोचा है। ये एक गाड़ी में पुलिस को चकमा देकर हिमाचल में दाखिल हो रहे थे।

विज्ञापन


26 जनवरी तथा पठानकोट में आतंकी वारदात के बाद प्रदेश के सरहदी नाके पर पुलिस कर्मियों ने शातिरों के मंसूबों पर पानी फेर दिया। सातों शातिरों को अदालत में पेश किया गया। उन्हें अदालत ने पहली फरवरी तक पुलिस रिमांड पर भेजा है। पुलिस अधीक्षक अनुपम शर्मा ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के मुताबिक 25 जनवरी की रात को करीब सवा दस बजे मैहतपुर मुख्य नाके पर गाड़ी पीबी-डी-8834 को तलाशी के लिए रोका। इसमें करीब सात लोग सवार थे। तलाशी के दौरान पुलिस ने एक देसी कट्टा बरामद किया। पूछताछ पर शातिरों ने बताया कि उन्हें रास्ते में गिरा हुआ मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

चैंकिग में हुआ खुलासा, रंगे हाथ गिरफ्तार

hp police arrest 7 person at una with illegal weapons.

गाड़ी की गहनता से जांच करने पर पता चला कि आरोपियों ने कारतूस तथा लाठियां भी छुपाकर रखी थीं। इनसे प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि सभी नालागढ़ से हैं। पीरनिगाह जा रहे थे।

इनके पास लाठियां, देसी कट्टे तथा कारतूस का बरामद होना इसका साफ संकेत है कि यह गिरोह हिमाचल के विभिन्न स्थानों पर न केवल लूटपाट का घटनाओं को अंजाम देता है, बल्कि जंगली क्षेत्रों में जानवरों का बड़े पैमाने पर शिकार भी करता है।

पहरा न होता तो दाखिल हो जाते शातिर

पठानकोट के आतंकी हमले तथा गणतंत्र दिवस को लेकर बढ़ाई गई पुलिस चौकसी के चलते शातिर दबोचे गए हैं। चौकसी न होती तो वे बड़े आराम से हिमाचल में दाखिल हो गए होते। पुलिस अधीक्षक अनुपम शर्मा के मुताबिक पुलिस सरहदी नाकों पर पूरी तरह से मुस्तैद है। लिहाजा, इस तरह के शातिरों का सीमा में आसानी से दाखिल होना संभव नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed