फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   how mother and son conspire to leak out +1 physics paper

मां-बेटे ने कैसे रचा पेपर आउट करने का खेल!

Mon, 24 Mar 2014 09:53 PM IST
Updated Mon, 24 Mar 2014 09:53 PM IST
विज्ञापन
how mother and son conspire to leak out +1 physics paper

+1 फिजिक्स पेपर आउट मामले में शिक्षा विभाग और शिक्षा बोर्ड की संयुक्त टीमों का गठन रविवार को ही कर लिया गया था।

विज्ञापन


शिक्षा विभाग के जिला उप निदेशक देशराज और शिक्षा बोर्ड उप सचिव जीएल वर्मा की अगुवाई में गठित दस सदस्यीय टीम ने सोमवार सुबह सवा आठ बजे बैजनाथ में दस्तक दी।

दस सदस्यीय टीम को दो दो सेगमेंट में बांटकर पांच टीमें बनाई गईं। सबसे पहले पौने 9 बजे एक टीम ने विशुद्धा पब्लिक स्कूल में दस्तक दी।

साढे़ 9 बजे एक टीम भारती विधापीठ पब्लिक स्कूल में पुहंची। दोनों स्कूलों में जांच के बाद करीब साढे 10 बजे टीम सीधे महाकाल स्थित जेवीएस प्राइवेट स्कूल में पहुंच गई।
विज्ञापन


स्कूल में पहुंचते ही जिला उप निदेशक ने देखा कि फिजिक्स और आईटी के प्रश्नपत्र कार्यालय की मेज पर पड़े हुए हैं और दोनों लिफाफे खुले हुए थे।

टीम ने उसी समय बैजनाथ स्थित ड्रॉपिंग सेंटर से पेपर डिस्ट्रीब्यूट करने वाले दो इंचार्ज को तलब किया और पुलिस को इसकी सूचना दी।

जेवीएस स्कूल की प्रिसिंपल, बेटा गिरफ्तार

how mother and son conspire to leak out +1 physics paper

करीब 11 बजे डीएसपी पुनीत रघु पुलिस दल के साथ महाकाल स्थित निजी स्कूल पहुंचे। उन्होंने स्कूल के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी में पुरा डाटा मौजूद है।

जल्द ही फुटेज के पूरे डाटा की जांच कर ली जाएगी। उन्होंने स्कूल स्टाफ के बयान दर्ज कर समस्त दस्तावेजों को अपने कब्जे में ले लिया। शुरुआती जांच में पेपर लीक मामले में जमा एक के चार छात्रों के नाम सामने आए हैं।

इन चार में से तीन महाकाल के प्राइवेट जेवीएस व एक अन्य किसी दूसरे प्राइवेट स्कूल का दसवीं कक्षा का छात्र है।

सबसे बड़ी बात यह है कि जेवीएस स्कूल के तीन में से एक छात्र स्कूल की प्रिंसिपल का बेटा है।

पुलिस ने जेवीएस स्कूल की प्रिंसिपल समेत तीन छात्रों को अरेस्‍ट कर लिया है। एक अन्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

पेपर चुराकर फोटोस्टेट कर एक हजार में बेचे

how mother and son conspire to leak out +1 physics paper

चारों छात्रों ने परीक्षा से पूर्व ही पेपरों को चुराने की योजना तैयार कर ली थी।

घटना को अंजाम देने के बाद पेपरों को फोटोस्टेट करवाकर एक हजार या इससे कम कीमत में बेच दिया।

वहीं, कुछ छात्रों ने इन पेपरों को आगे फोटोस्टेट करवाकर या फिर अपने हाथों से लिख कर आगे अन्य छात्रों को दे दिया तथा कुछ ने मैसेज से आगे भेज दिया।

इस प्रकार यह प्रश्न पत्र अन्य जिलों में भी पुहंच गए।

शिक्षा विभाग की टीम ने जांच में पाया कि फिजिक्स के लिफाफे में से 20 में से चार पेपर और आईटी के 26 मार्च को प्रस्तावित लिफाफे में से 20 में से तीन पेपर गायब थे।

विज्ञापन

+1 आईपी का पेपर भी टला

how mother and son conspire to leak out +1 physics paper

जमा एक परीक्षा में पेपर आउट होने के विवाद के बाद उच्च शिक्षा विभाग ने इसी कक्षा के इन्फोर्मेशन प्रैक्टिसेज (आईपी) विषय के पेपर को भी स्थगित कर दिया है।

ये परीक्षा पहले 26 मार्च को निर्धारित थी जो अब 2 अप्रैल को होगी। समय और स्थान में कोई बदलाव नहीं होगा।

उच्च शिक्षा निदेशक शशिभूषण सेखरी ने कहा है कि प्रशासनिक कारणों से ऐसा करना पड़ रहा है। जबकि सच तो यह है कि यह पेपर भी आउट हो गया था। बैजनाथ के प्राइवेट स्कूल में इस पेपर का लिफाफा भी खुला पाया गया है।

सरकार ने की रिपोर्ट तलब

जमा एक के पेपर आउट होने और स्कूल शिक्षा बोर्ड की पुस्तकों में भारी त्रुटियां सामने आने की घटनाओं पर हिमाचल सरकार ने शिक्षा विभाग से जानकारी मांगी है।

प्रधान सचिव शिक्षा अली रजा रिजवी ने शिक्षा निदेशक से जवाब तलब किया है।

उपनिदेशक कांगड़ा ने पेपर आउट होने के प्रकरण की रिपोर्ट निदेशालय को भेज दी है। जबकि शिक्षा बोर्ड ने भी पुस्तकों में प्रकाशित भ्रामक जानकारियों पर जवाब तैयार कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed