फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   How a bogus Colonel did a fraud of millions

जानिए, फर्जी कर्नल ने कैसे किया करोड़ों का फ्रॉड

Fri, 21 Mar 2014 04:17 PM IST
Updated Fri, 21 Mar 2014 04:17 PM IST
विज्ञापन
How a bogus Colonel did a fraud of millions

सेना में सेब की सप्लाई दिलाने के नाम पर एक फर्जी कर्नल ने आढ़ती को तीन करोड़ से अधिक का चूना लगा दिया।

विज्ञापन


आरोपी राजेश्वर सब्रवाल ने शिमला के खलीनी में श्री तारा बिजनेस ग्रुप प्राइवेट लिमिटेड के नाम से कार्यालय भी खोला है। इसने कुछ समय तक न्यूज चैनल भी चलाया। इसी दौरान इसने आढ़ती से बड़ी ठगी करने की साजिश बुन ली।

पुलिस के अनुसार कुमारसैन कंडयाली में सेब की आढ़त करने वाले सतीश कुमार का कहना है कि दिसंबर 2012 में राजेश्वर सब्रवाल का उनसे संपर्क हुआ। आरोपी ने खुद को सेना में कर्नल बताया।
विज्ञापन

इस तरह की धोखाधड़ी

How a bogus Colonel did a fraud of millions

फर्जी कर्नल ने कहा कि सेना के ‌लिए ताजा सेब की सप्लाई करनी है। इसके एवज में बाजार भाव से ज्यादा पैसा देने का लालच दिया।

बातों में आकर आढ़ती ने भी सप्लाई देना शुरू कर दिया। आरोपी को 4,90,80,400 रुपये के सेब भेजे गए। आरोपी ने सिर्फ 1,68,10,000 का ही भुगतान किया। 3,22,70,469 रुपये का भुगतान अटक गया।

आरोपी ने चेक दिए जो बैंक से बाउंस हो गए। इसके बाद आरोपी से संपर्क भी टूट गया और वह खलीनी से भी फरार हो गया।
फिलहाल न्यू शिमला पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है।

सोलन पुलिस ने किया था गिरफ्तार

How a bogus Colonel did a fraud of millions

फर्जी कर्नल बनकर राजेश्वर सब्रवाल ने शिमला में ही नहीं बल्कि परवाणू में भी आढ़ती को करोड़ों का चूना लगाया था।

सेना में सेब की सप्लाई के नाम धोखाधड़ी करने वाला आरोपी 10 मार्च को मोहाली के नजदीक मोबाइल लोकेशन के आधार पर गिरफ्तार किया गया। आरोप है कि इसने परवाणू में 2011-12 में सेब के आढ़ती को अपने जाल में फंसाकर 21 करोड़ 29 लाख का चूना लगाया।

परवाणू में सेब आढ़ती चुन्नी लाल ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि आरोपी के साथ करीब 46 करोड़ का कारोबार किया। 25 करोड़ की रकम वापस की और 21.29 करोड़ का भुगतान नहीं किया। 2.70 करोड़ के चेक क्लीयरेंस में अटक गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed