{"_id":"5d88d2558ebc3e012f280b23","slug":"hotel-manager-arrested-in-manali-brothel-racket-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनाली सेक्स रैकेट मामले में होटल प्रबंधक गिरफ्तार, खुल सकते हैं कई राज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मनाली सेक्स रैकेट मामले में होटल प्रबंधक गिरफ्तार, खुल सकते हैं कई राज
Mon, 23 Sep 2019 07:40 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मनाली (कुल्लू)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मनाली (कुल्लू)
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 23 Sep 2019 07:40 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
पर्यटन नगरी मनाली से सटे एक होटल में 17 सितंबर को पकड़े गए सेक्स रैकेट मामले में पुलिस ने एक होटल प्रबंधक को गिरफ्तार कर सोमवार को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने आरोपी को 30 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में भेजा है।
विज्ञापन
इससे पहले पुलिस ने दो पुरुषों सहित एक महिला दलाल को पकड़ा था। दो लड़कियों को भी रेस्क्यू किया था। होटल प्रबंधक की गिरफ्तारी के बाद अब कई राज सामने आ सकते हैं। बहरहाल पुलिस ने रेस्क्यू की दोनों लड़कियों को मशोबरा नारी निकेतन केंद्र भेज दिया है।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने कहा कि होटल प्रबंधक चेत राम (24) उर्फ अंकुश, सरकाघाट जिला मंडी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को कोर्ट ने 30 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में रखने का आदेश सुनाया है।
विज्ञापन