{"_id":"575c53a44f1c1b9c0c9c6160","slug":"home-loan-cheating-case-at-shimla","type":"story","status":"publish","title_hn":"होम लोन के चक्कर में गवां दिए 1.70 लाख, महिला ने लगाया चूना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
होम लोन के चक्कर में गवां दिए 1.70 लाख, महिला ने लगाया चूना
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Wed, 15 Jun 2016 02:43 PM IST
विज्ञापन
व्यक्ति मोबाइल फोन पर आई कॉल के माध्यम से लाखों के चक्कर में ठगी का शिकार हुआ है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी शिमला का एक और व्यक्ति मोबाइल फोन पर आई कॉल के माध्यम से लाखों के चक्कर में ठगी का शिकार हुआ है। बीस लाख के होम लोन के चक्कर में पीड़ित व्यक्ति ने अपनी मेहनत की कमाई से जोड़ी 1.70 लाख की रकम गंवा दी।
विज्ञापन
थाना सदर में इस संदर्भ में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने इस संदर्भ में शिकायत के आधार पर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस में दर्ज शिकायत में एक निजी मेडिकल लैब में कार्यरत कर्मी अमित कुमार ने कहा कि एक निजी फाइनांस कंपनी की प्रतिनिधि के रूप में आरती मेहरा नाम की महिला ने उसके मोबाइल पर कॉल किया।
विज्ञापन
जिसमें उसने एक लाख की पॉलिसी लेने पर बीस लाख हाउस लोन दिए जाने की बात कही। इसी लालच में शिकायतकर्ता ने महिला के कहे मुताबिक दिए गए बैंक आफ महाराष्ट्र के दिए गए अकाउंट में 1.70 लाख की राशि जमा करवाई।
विज्ञापन
पैसा जमा करवाने के तुरंत बाद महिला का नंबर पर बार बार प्रयास करने के बावजूद न तो कॉल रीसिव की गई और न ही कोई जवाब मिला। इस पर पीड़ित अमित कुमार ने 10 जून को थान सदर में उसके साथ हुई ठगी की इस घटना की शिकायत दर्ज करवाई।
थाना सदर पुलिस ने शिकायत पर ठगी का मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस के हाथ इस केस से संबंधित कोई पुख्ता तथ्य नहीं लग पाए है।