{"_id":"59c27eaf4f1c1bb6688b583d","slug":"himachal-una-online-shopping-fraud-on-amazon","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑनलाइन शॉपिंग: 16 हजार की ठगी, सैमसंग जे7 की जगह ये क्या भेज दिया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ऑनलाइन शॉपिंग: 16 हजार की ठगी, सैमसंग जे7 की जगह ये क्या भेज दिया
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
Updated Thu, 21 Sep 2017 08:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑनलाइन शॉपिंग में युवक के साथ 16 हजार की ठगी हुई है। युवक ने सैमसंग का जे7 मॉडल का मोबाइल ऑर्डर किया था। मामला हिमाचल के ऊना जिले का है। पुलिस थाना ऊना के तहत डीसी कॉलोनी में रहने वाला युवक ऑनलाइन शॉपिंग में ठगी का शिकार हुआ।
विज्ञापन
पीड़ित युवक को ऑनलाइन शॉपिंग करने पर लगभग 16 हजार का चूना लगा है। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस के पास भी दे दी है। जिस पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जबकि युवक ने मामले की शिकायत कंपनी के कस्टमर केयर नंबर पर करवा दी है।
विज्ञापन
जहां पर युवक को शीघ्र ही उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है। जानकारी के अनुसार ऊना के अमित कश्यप ने कुछ दिनों पहले इंटरनेट पर एक नामी वेबसाइट पर 15,818 रुपए का सैमसंग का जे7 मॉडल का मोबाइल मंगवाया।
विज्ञापन
जब उसे कुरियर पहुंचा तो उसने मोबाइल की रकम कुरियर कंपनी के प्रतिनिधि को दे दी। इसके बाद मोबाइल का डिब्बा ले लिया। जब उसने कुछ देर बाद डिब्बा खोला तो अमित के होश फाख्ता हो गए।
डिब्बे में मोबाइल की जगह पत्थर का एक टुकड़ा था। युवक ने मामले की शिकायत पुलिस के पास दे दी है। उधर, डीएसपी कुलविंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस मामले जांच कर रही है।