फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Una Nigerian arrested Rupee Thirty lakh worth of cocaine recovered

30 लाख की हेरोइन-कोकीन के साथ दिल्ली से दबोचा नाइजीरियन युवक

Thu, 17 Aug 2017 10:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना Updated Thu, 17 Aug 2017 10:17 AM IST
विज्ञापन
Himachal Una Nigerian arrested Rupee Thirty lakh worth of cocaine recovered

हिमाचल ‌के जिला ऊना पुलिस ने नशीले पदार्थों की खेप के साथ दिल्ली से नाइजीरियन मूल के एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी से भारी मात्रा में हेरोइन और कोकीन बरामद हुई है। पकड़ी गई खेप की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 30 लाख रुपये बताई जा रही है।

विज्ञापन


आरोपी युवक की पहचान इमेका पी कांक्वेयू (37) निवासी डेल्टर नाइजीरिया के रूप में हुई है। आरोपी काफी समय से दिल्ली में रह रहा था और नशे के बड़े कारोबार में संलिप्त बताया जा रहा है। पुलिस ने मामले की छानबीन तेज कर दी है। 
विज्ञापन



जानकारी के अनुसार ऊना पुलिस ने 8 अगस्त को शिवालिक नया नंगल भटोली के समीप मनोज कुमार निवासी मोगा पंजाब को 6 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया था।

पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी युवक दिल्ली से नशे की खेप लेकर आता था। मनोज की निशानदेही पर पुलिस ने दिल्ली में दबिश दी।

जहां से आरोपी नाइजीरियन युवक से 471.70 ग्राम हेरोइन और 0.56 ग्राम कोकीन सहित अन्य नशीले पदार्थ बरामद हुए हैं। आरोपी को दबोचने गई टीम में एसआई अंकुश डोगरा, एचसी बृज भूषण, सुरेश, अमित, अनिल दत्ता, अरविंद, सौरव शर्मा शामिल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन



जिला पुलिस की ओर से नशे के खिलाफ छेड़ी गई मुहिम से नशा माफिया में हड़कंप मच गया है। 15 दिनों के भीतर पुलिस ने नशे के साथ 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर नौ केस बनाए हैं।


पुलिस अधीक्षक संजीव गांधी ने बताया कि पुलिस ने नशे के एक मामले में दिल्ली से नशीले पदार्थों के साथ एक नाइजीरियन युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी युवक से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed