{"_id":"5e81e1038ebc3e6f974af230","slug":"himachal-shopkeeper-murdered-with-sharp-weapon","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: चाय वाले की चाकू से गोदकर हत्या, क्षेत्र में सनसनी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
हिमाचल: चाय वाले की चाकू से गोदकर हत्या, क्षेत्र में सनसनी
Mon, 30 Mar 2020 05:39 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, पांवटा साहिब (सिरमौर)
अमर उजाला नेटवर्क, पांवटा साहिब (सिरमौर)
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 30 Mar 2020 05:39 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल के सिरमौर जिले के पांवटा साहिब में जलशक्ति विभाग कार्यालय के पास तेजधार हथियार से कई वार कर चाय और बीड़ी-सिगरेट बेचने वाले की निर्मम हत्या कर दी गई। कर्फ्यू के बीच इस वारदात से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस को नशेड़ियों और नशे का अवैध कारोबार करने वालों पर हत्या का शक है। मृतक की पहचान बिहार के सुधीर (50) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सोमवार सुबह जल शक्ति विभाग के चौकीदार राजेंद्र सिंह ने सुधीर को देखा।
विज्ञापन
उन्होंने विभाग के जेई रणदीप के माध्यम से पुलिस को सूचित किया। डीएसपी सोमदत्त व एसएचओ संजय शर्मा टीम सहित मौके पर पहुंचे। मृतक के शरीर पर तेजधार हथियार (चाकू) के करीब आधा दर्जन वार के निशान थे। डीएसपी सोमदत्त ने बताया कि पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर जांच में जुटी है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। पुलिस हर पहलू पर गंभीरता से तफ्तीश कर रही है।
विज्ञापन