फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal police lodges FIR agianst two man for crossing border reached sirmour

नाकों पर चकमा देकर अंबाला से ददाहू पहुंचे दो युवक, मामला दर्ज

Sun, 14 Jun 2020 07:49 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, नाहन (सिरमौर)
अमर उजाला नेटवर्क, नाहन (सिरमौर) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 14 Jun 2020 07:49 PM IST
विज्ञापन
himachal police lodges FIR agianst two man for crossing border reached sirmour
सांकेतिक तस्वीर

प्रदेश की सीमाओं पर लगे नाकों को तोड़कर हरियाणा के अंबाला से दो युवा सिरमौर के ददाहू तक पहुंच गए। इस दौरान उन्हें रास्ते में कहीं भी नहीं रोका गया। ददाहू पुलिस ने दोनों को पकड़कर उनके खिलाफ मामला दर्ज किया है। मेडिकल जांच के बाद दोनों को होम क्वारंटीन में रहने के भी आदेश दिए गए। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक थाना रेणुका जी की पुलिस टीम ददाहू बाजार में गश्त कर रही थी। इस दौरान दोपहर करीब 1:05 बजे मोटर साइकिल पर दो व्यक्ति ददाहू बाजार से रेणुका जी की तरफ आ रहे थे। पुलिस ने इन्हें चेकिंग के लिए रोका और दोनों के नाम पते पूछे।
विज्ञापन


पूछताछ में दोनों ने बताया कि उनके नाम अमन शर्मा और दीपक पांडे है और अंबाला के रहने वाले हैं। दोनों के पास बाहरी राज्य से हिमाचल में आने के लिए किसी तरह का पास नहीं था। पुलिस अधीक्षक अजय कृष्ण शर्मा ने बताया कि दोनों को होम क्वारंटीन किया गया है। वहीं, नियम तोड़ने पर दोनों के खिलाफ मामला भी दर्ज हुुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्फ्यू में नाका तोड़कर भागा चालक, केस दर्ज
पुलिस थाना रेणुका जी के तहत बडौन इलाके में कर्फ्यू के दौरान वाहन चलाने पर एक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है। रेणुका थाना की टीम ने बडौन में नाकाबंदी की थी। इस दौरान रात करीब 12:05 बजे जटोन की तरफ से एक सफेद रंग की गाड़ी आई। इसे पुलिस ने रुकने का इशारा किया। लेकिन, ग़ाड़ी चालक नाका तोड़कर मौके से भागा गया।


गाड़ी का पुलिस ने पीछा किया तो चालक ने गाड़ी को खाला क्यार के साथ लिंक रोड में एक खुले स्थान में पार्क कर दिया था। गाड़ी के अंदर से एक आधार कार्ड मिला जो विशाल भारद्वाज पुत्र बेलीराम निवासी कांडो भटनोल का पाया गया। पुलिस ने उसके विरुद्ध रात आठ से सुबह छह बजे तक लगे कर्फ्यू नियम तोड़ने पर मामला दर्ज किया गया। एसपी अजय कृष्ण शर्मा ने इसकी पुष्टि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed