{"_id":"5f43a9b866d7c7378b42f8be","slug":"himachal-news-thana-prabhari-facebook-account-hacked","type":"story","status":"publish","title_hn":"शातिरों ने थाना प्रभारी का अकाउंट हैक कर दोस्तों से मांगे पैसे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
शातिरों ने थाना प्रभारी का अकाउंट हैक कर दोस्तों से मांगे पैसे
Mon, 24 Aug 2020 05:21 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, गगरेट (ऊना)
अमर उजाला नेटवर्क, गगरेट (ऊना)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 24 Aug 2020 05:21 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Lifewire
शातिरों ने थाना प्रभारी गगरेट का फेसबुक अकाउंट हैक कर दोस्तों से रुपये मांग लिए। इसकी सूचना मिलते ही थाना प्रभारी हरनाम सिंह ने फेसबुक आईडी हैक होने की सूचना पोस्ट की और किसी भी तरह के मेसेज आने पर उनसे संपर्क करने को कहा। शातिरों ने थाना प्रभारी की फ्रेंड लिस्ट में मौजूद लोगों को मजबूरी बताते हुए पैसे भेजने की मांग की।
विज्ञापन
दोस्तों के फोन आने पर उन्हें सोशल मीडिया अकाउंट हैक होने की सूचना मिली। थाना प्रभारी इस समय मां की बीमारी की वजह से छुट्टी पर हैं। हैकरों के निशाने पर अधिकतर सरकारी नौकरी में तैनात लोग रहते हैं। शातिर सोशल मीडिया का अकाउंट हैक कर और मजबूरी बताकर लोगों से पैसे मांगते हैं। इसके लिए गूगल पे या पेटीएम खाते में रुपये भेजने को कहते हैं।
विज्ञापन
वह अस्पताल या कहीं बाहर फंसे होने की जानकारी देकर फोन पर बातचीत न होने का हवाला देते हैं। बीते दिनों भी गगरेट क्षेत्र के एक अध्यापक का सोशल मीडिया अकाउंट हैक हो गया था। पैसों की मांग पर कुछ मित्रों ने गूगल पे से लगभग बीस हजार रुपये खाते में डाल दिए थे। उधर, थाना प्रभारी गगरेट हरनाम सिंह ने बताया कि उन्हें सुबह इस संबंध में पता चला। बताया कि कोई भी शातिरों के झांसे में न आए।
विज्ञापन