{"_id":"5f2960bc5c9cb93f8461be93","slug":"himachal-news-six-accused-arrested-in-rape-with-minor-girl","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग से दुष्कर्म, वीडियो वायरल मामले में छह गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
नाबालिग से दुष्कर्म, वीडियो वायरल मामले में छह गिरफ्तार
Tue, 04 Aug 2020 06:51 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Tue, 04 Aug 2020 06:51 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के मामले में छह लोगों को गिरफ्तार किया है। लड़की सहित सभी युवक धीरा तहसील के तहत रहने वाले हैं, लेकिन यह घटना नगरोटा बगवां पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत घटी है। इसलिए मामला यहां दर्ज हुआ है। पुलिस ने पोक्सो एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर सोमवार रात 12 बजे से सुबह तीन बजे के बीच यह गिरफ्तारियां की हैं। यह मामला चार जुलाई का है, लेकिन पीड़िता ने सोमवार को नगरोटा बगवां पुलिस थाना में उक्त मामले की शिकायत दर्ज करवाई है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि शिकायतकर्ता चार जुलाई को अपने एक परिचित युवक के साथ जंगल गई थी। पहले से ही मौजूद कुछ युवकों ने वहां उनसे मारपीट की और युवक को भगा दिया। शिकायत के अनुसार नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया गया। इसकी वीडियो भी बनाई। एसएचओ श्याम लाल कौंडल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि नाबालिग का मेडिकल करवाया गया है। गिरफ्तार सभी युवकों को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन