{"_id":"6072f8554398fe68376e505f","slug":"himachal-news-man-kills-friend-over-doubt-of-illicit-relationship-with-wife-in-nahan-sirmour","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी से अवैध संबंध के शक पर दोस्त की बेरहमी से हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पत्नी से अवैध संबंध के शक पर दोस्त की बेरहमी से हत्या
Sun, 11 Apr 2021 06:54 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, नाहन (सिरमौर)
अमर उजाला नेटवर्क, नाहन (सिरमौर)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 11 Apr 2021 06:54 PM IST
सार
- शराब पिलाकर नाहन में दिया सनसनीखेज वारदात को अंजाम, आरोपी फरार
- यूपी का है आरोपी, बैरियरों पर पहरा बढ़ाकर दूसरे राज्यों की पुलिस को किया सूचित
विज्ञापन
पुलिस (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पत्नी से अवैध संबंध के शक पर एक व्यक्ति ने शराब पिलाकर अपने ही दोस्त का गला रेतकर उसकी हत्या कर दी। सनसनीखेज वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार है। तलाश के लिए बैरियरों पर पुलिस का पहरा बढ़ा दिया गया है। दूसरे राज्यों की पुलिस को भी इसकी सूचना दे दी गई है। मृतक की पहचान मान सिंह (23) जिला हाथरस गांव दूदाधारी, उत्तर प्रदेश (यूपी) के रूप में हुई है। आरोपी दशरथ भी इसी गांव का रहने वाला है और फेरी लगाने का काम करता है।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक डॉ. केसी शर्मा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होगा। पुलिस के अनुसार वारदात शनिवार रात 11:30 बजे नाहन-पांवटा साहिब नेशनल हाईवे पर रुखड़ी गांव के समीप अंजाम दी गई। दशरथ ने योजनाबद्ध तरीके से कत्ल किया है। उसने मान सिंह और अपने एक और दोस्त जीत सिंह के लिए शराब का इंतजाम किया।
विज्ञापन
इसके बाद आरोपी मान सिंह को बाइक पर बैठाकर रुखड़ी गांव में एक निर्माणाधीन होटल के समीप ले गया, जहां उसने अपने दोस्त मान सिंह का गला रेत डाला। जब तक जीत सिंह वहां पहुंचा, तब तक मान सिंह दम तोड़ चुका था। अपने दोस्त की हत्या हो जाने के बाद जीत सिंह ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही नाहन पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज नाहन पहुंचाया। साथ ही मृतक के परिजनों को भी इसकी सूचना दी।
विज्ञापन