फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal News: Girl stabbed her father to death

पेट में चाकू घोंप युवती ने कर दी पिता की हत्या

Tue, 04 Aug 2020 08:25 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, भावानगर (किन्नौर)
अमर उजाला नेटवर्क, भावानगर (किन्नौर) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Tue, 04 Aug 2020 08:25 PM IST
विज्ञापन
Himachal News: Girl stabbed her father to death
सांकेतिक तस्वीर

पुलिस थाना भावानगर के तहत डेट सुंगरा गांव में युवती ने पेट में चाकू घोंपकर अपने पिता को मौत के घाट उतार दिया। यह घटना सोमवार शाम की है। स्थानीय लोगों ने घायल अवस्था में सागर सिंह को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर युवती को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक सोमवार शाम को नेपाली मूल की युवती आरती (24) ने अपने पिता सागर सिंह निवासी डेट सुंगरा की पेट में चाकू घोंपकर हत्या कर दी। इसकी सूचना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भावानगर से शाम करीब पौने पांच बजे थाने में दी गई। थाना प्रभारी टीम सहित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। यहां सागर सिंह को मृत अवस्था में पाया। उसके पेट में तेजधार हथियार से घाव के निशान थे। घटनास्थल पर चश्मदीदों से पूछताछ में पता चला कि मृतक सागर स्थानीय निवासी देवराज के मकान में करीब 7-8 महीने से किराये पर रहता था। 
विज्ञापन


दो अगस्त को उसकी पत्नी और बेटी उसके पास रहने आई थीं। सोमवार शाम को सागर सिंह और बेटी के बीच किसी बात पर झगड़ा हो गया। इसी बीच बेटी ने कमरे में पड़ा चाकू उठाया और सागर सिंह के पेट में घोंप दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे स्थानीय लोगों की सहायता से तुरंत स्वास्थ्य केंद्र भावानगर पहुंचाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी किन्नौर एसआर राणा ने बताया कि मौके पर गवाहों के बयान पर भावानगर थाने में आरोपी युवती पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच को विशेष टीम गठित की गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पोस्टमार्टम के बाद मृतक का शव परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed