{"_id":"5f9fbbbd8ebc3e9bed14bb9d","slug":"himachal-news-four-arrested-with-1-5-kg-charas-in-kullu","type":"story","status":"publish","title_hn":"डोहलूनाला में एक किलो चरस के साथ चार गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
डोहलूनाला में एक किलो चरस के साथ चार गिरफ्तार
Mon, 02 Nov 2020 02:01 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 02 Nov 2020 02:01 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
कुल्लू पुलिस ने फोजल के समीप डोहूलनाला में एक किलो चरस के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी एक कार में सवार होकर जा रहे थे। इस दौरान जब पुलिस ने कार की तलाशी ली तो इसमें एक किलो चरस पकड़ी गई। पकड़े गए आरोपियों में दो मंडी जिला जबकि दो यूपी के हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान जयसिंह (30) निवासी कमांद जिला मंडी, चालक पारस गुप्ता (21) पुत्र महेश कुमार गुप्ता निवासी मंडी, नसरूदीन (24) पुत्र शाहजाद अली निवासी ताकिया बहराइच यूपी और फैजान (19) पुत्र अब्दुल रहमान निवासी महाला मालीपुरा मुजफ्फरनगर यूपी के रूप में हुई है।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने कहा कि पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है। उन्होंने कहा कि आरोपियों से कड़ी पूछताछ चल रही है कि चरस कहां से खरीदी और इसे कहां लेकर जा रहे थे।
विज्ञापन