फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Mandi Girl Raped By Teacher

शादी का झांसा देकर शिक्षक ने लूट ली युवती की अस्मत, गिरफ्तार

Mon, 21 Aug 2017 04:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सरकाघाट(मंडी)
ब्यूरो/अमर उजाला, सरकाघाट(मंडी) Updated Mon, 21 Aug 2017 04:08 PM IST
विज्ञापन
Himachal Mandi Girl Raped By Teacher

शिक्षक पर युवती को बहला फुसला कर अगवा करने और दुराचार के आरोप लगे हैं। मामला हिमाचल के मंडी जिले के सर‌काघाट का है। युवती पिछले एक साल से शिक्षक के संपर्क में थी। आरोप है कि शिक्षक उसे शादी का झांसा देता रहा।

विज्ञापन


शिक्षक युवती को बाइक पर बिठाकर जंगल की तरफ ले गया और दुराचार किया। शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार 23 वर्षीय युवती ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि 14 अगस्त को वह खुदडला में बिजली का बिल जमा करने गई थी।

आरोपी उसे वहां से घुमाने के बहाने तथा शादी करने का भरोसा देकर बाइक पर बिठाकर कर धलवान होता हुआ जाहू की ओर ले गया। 

जबरदस्ती जंगल में घसीटकर ले गया

Himachal Mandi Girl Raped By Teacher

रास्‍ते में वह उसे जबरदस्ती पकड़ कर जंगल में ले गया और दुराचार किया। पीड़ित युवती का कहना है कि वह उसे पिछले एक साल से जानती थी। जब वह घर पहुंची तो सारी बात मां को बताई। पीड़िता की मां ने युवती को लेकर पुलिस चौकी हटली में शिक्षक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

आरोपी शिक्षक बिलासपुर जिला से संबंधित है। डीएसपी कर्ण सिंह गुलेरिया ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर आरोपी शिक्षक के खिलाफ दुराचार का मामला दर्ज कर लिया गया है।  पीड़ित युवती की मेडिकल जांच करवाई जा रही है। आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed