{"_id":"5e9722268ebc3e77b107555f","slug":"himachal-grandson-kills-grandfather-in-property-dispute","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: संपत्ति के विवाद में पोते ने दादा को मौत के घाट उतारा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
हिमाचल: संपत्ति के विवाद में पोते ने दादा को मौत के घाट उतारा
Wed, 15 Apr 2020 08:33 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, आनी (कुल्लू)
अमर उजाला नेटवर्क, आनी (कुल्लू)
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 15 Apr 2020 08:33 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
हिमाचल में संपत्ति के विवाद में पोते ने दादा को मौत के घाट उतार दिया। वारदात आनी क्षेत्र की जावन पंचायत के खोई गांव की है। पुलिस ने आरोपी पोते के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार संपत्ति विवाद को लेकर देर रात त्याग राज (34) अपने दादा निक्का राम (76) के घर पहुंच गया। यहां दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। इस पर पोते ने दादा के साथ मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन
मारपीट के दौरान दादा सिर के बल जमीन पर गिर गया। आरोपी पोता वहां से फरार हो गया। इसके बाद आरोपी ने अपनी मां के साथ भी मारपीट की। सुबह मां ने बेटे के खिलाफ मारपीट की शिकायत दर्ज करवाई। इसी बीच पुलिस को पता चला कि आरोपी ने दादा के साथ भी मारपीट की है और उसकी मौत हो गई है। उधर, डीएसपी अनिल कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा। मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन